फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Taxi for poornagiri dham

Champawat News: ठुलीगाड़ से भैरव मंदिर तक टैक्सी संचालन आज से

Mon, 01 Apr 2024 04:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 01 Apr 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Taxi for poornagiri dham
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि मेले में रविवार को अवकाश के दिन करीब 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं का रेला मां के दर्शन के लिए उमड़ा। मुख्य मंदिर में सुबह से ही रात तक श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगती रही। मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम आकाश जोशी ने बताया कि सोमवार से नए ट्रैफिक प्लान के तहत ठुलीगाड़ से भैरव मंदिर तक तड़के चार बजे से टैक्सी का संचालन होगा जबकि निजी वाहनों का पांच बजे से संचालन होगा। पहले दोनों वाहनों के लिए पांच बजे गेट खुलता था।
विज्ञापन

मेले में उत्तर भारत से श्रद्धालुओं का रेला ट्रेन, बस और निजी वाहनों के साथ ही पैदल भी मां के दर्शन के लिए पहुंच रहा है। प्रशासन की ओर से 24 घंटे दर्शन के लिए ककराली गेट से ही मुख्य मंदिर तक लाइटिंग की व्यवस्था कराई गई है। अधिक संख्या में श्रद्धालुओ के आने से यातायात व्यवस्था पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

मेला मजिस्ट्रेट जोशी ने बताया कि मंदिर समिति, पुलिस, प्रशासन आदि के साथ यातायात प्लान बनाया गया है। इसके तहत सुबह एक घंटे पहले टैक्सी का ठुलीगाड़़ से भैरव मंदिर तक संचालन होगा। निजी वाहनों का संचालन पूर्व की भांति सुबह पांच बजे से ही होगा। यह व्यवस्था सोमवार से लागू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर मुख्य मंदिर में मंदिर समिति के स्वयंसेवक मुख्य मंदिर में विभिन्न व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। काली मंदिर थाना क्षेत्र इंचार्ज देवनाथ गोस्वामी ने बताया कि रविवार को 15 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। दूसरी ओर नगर के प्रमुख पड़ाव क्षेत्र शारदा घाट पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा।
कासगंज-टनकपुर मेला स्पेशल ट्रेन चलेगी आज से

टनकपुर (चंपावत)। रेलवे की ओर से मां पूर्णागिरि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कासगंज से मेला स्पेशल सवारी ट्रेन को सोमवार से संचालित किया जाएगा। ट्रेन सुबह 5:00 बजे कासगंज से चलेगी। यह ट्रेन सुबह 11:30 बजे टनकपुर पहुंचेगी और दोपहर 2:30 बजे कासंगज रवाना होगी।

स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि टनकपुर से प्रस्थान का समय दोपहर 2:30 बजे है। ट्रेन बनबसा में 2:52 बजे, खटीमा 3:18 बजे, पीलीभीत 16:00 बजे, बरेली सिटी 17:45 बजे, बदायूं 20:00 बजे और 21.45 बजे कासगंज पहुंचेगी। इससे टनकपुर-कासगंज रूट के श्रद्धालुओं को मेले में आने के लिए सुविधा मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed