{"_id":"56e44d1c4f1c1bfb708b4571","slug":"tankers-are-being-resorted-to-several-localities","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर बन रहे कई मोहल्लों का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर बन रहे कई मोहल्लों का सहारा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 12 Mar 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
पेयजल संकट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी मार्च का पहला पखवाड़ा भी नहीं बीता है और पेयजल संकट की दस्तक तेज हो गई है। जिला मुख्यालय के कई हिस्सों में भी ये हाल है। पानी की किल्लत लोगों के लिए मुसीबत बन रही है, बल्कि दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। विभाग इन दिनों कई मोहल्लों में टैंकरों से पानी की सप्लाई कर रहा है।
विज्ञापन
जल संस्थान के अधिशासी अभियंता पीसी करगेती के मुताबिक चंपावत में रोजाना 14.8 लाख लीटर पेयजल की जरूरत है, मगर उपलब्धता मात्र 4.8 लाख लीटर की हो रही है। यानि जरूरत की अपेक्षा महज 33 प्रतिशत पानी मिल रहा है। चंपावत में जीआईसी वाले मोहल्ले में इन दिनों पानी के संकट ने लोगों की आम दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि यहां पानी की आपूर्ति बेहद कम हो रही है। लोग सुबह से रात तक पेयजल की व्यवस्था में है। हालात की गंभीरता को देखते हुए जल संस्थान ने शनिवार को यहां पेयजल टैंकर के जरिए पानी की सप्लाई की है। इसके अलावा भैरवा, लोनिवि कालोनी, गोरलचौड़, तल्लीहाट, मल्लीहाट आदि इलाके भी पेयजल के मद्देनजर संवेदनशील श्रेणी में है।
विज्ञापन