फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tanakpur Troma Center made isolation ward

कोरोना वायरस से संबंधित:टनकपुर ट्रोमा सेंटर को बनाया आइसोलेसन वार्ड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Tanakpur Troma Center made isolation ward
कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर टनकपुर के ट्रोमा सेंटर में बनाए जा रहे आइसोलेशन वार्ड की सफाई कर - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/टनकपुर। जिले में तीन केंद्र (चंपावत, लोहाघाट व टनकपुर) में आइसोलेशन व क्वारंटाइन वार्ड बनाया गया है। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर टनकपुर के ट्रोमा सेंटर भवन को 10 बैड वाला आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। सीएमएस डॉ. आरके जोशी ने बताया कि जिला अस्पताल में शनिवार से खांसी-जुकाम के मरीजों के लिए अलग ओपीडी बनाई जाएगी।
विज्ञापन

डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस का एक भी मामला नहीं आया है। अलबत्ता खतरे को भांपते हुए चंपावत आपदा नियंत्रण कक्ष, डीपीओ और सीएमओ कार्यालय में तीन नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं। आंगनबाड़ी व आशा वर्कर्स को दिल्ली व अन्य स्थानों से आने वाले ग्रामीण क्षेत्र के लोगों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

लोगों को मास्क वितरित किए
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर /बनबसा। चंपावत में विधायक कैलाश गहतोड़ी ने और लोहाघाट में बीएनके अस्पताल व जल संस्थान डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत वर्मा की ओर से दो हजार से अधिक मास्क बांटे। शुक्रवार को बीएनके अस्पताल के संस्थापक लक्ष्मण लाल वर्मा के दिशा-निर्देशन में प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत वर्मा ने मास्क वितरित किए। अस्पताल के निदेशक कमल ओली, प्रबंधक आशीष पांडेय ने कहा कि अस्पताल की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनबसा में विधायक कैलाश गहतोड़ी की ओर से विधानसभा क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्रों में मास्क बंटवाए गए। भाजपा जिला महामंत्री दीपक रजवार ने बताया कि बनबसा चौराहे, नगर पंचायत के पर्यावरण मित्रों समेत टुकटुक चालकों को मास्क बांटे गए। यहां मंडल अध्यक्ष संदीप पाठक, देवेंद्र ठाकुर, संजय ठाकुर, उम्मेद सिंह नेगी, मुकेश गहतोड़ी आदि मौजूद थे। उधर टनकपुर में तुलसीराम चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने मास्क बांटे। यहां भाजपा प्रदेश मंत्री किरन देवी, मंडल अध्यक्ष पूरन महर, गुमान सिंह, शिवराज कठायत, नारायण सिंह महर, दिनेश प्रजापति, सुनील वाल्मीकि आदि थे। संवाद

विधायक की ओर से चंपावत में निशुल्क मास्क वितरित करते भाजपा कार्यकर्ता।

विधायक की ओर से चंपावत में निशुल्क मास्क वितरित करते भाजपा कार्यकर्ता।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed