फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tanakpur's ITI will become a model in three months

तीन माह में मॉडल बन जाएगा टनकपुर का आईटीआई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Tanakpur's ITI will become a model in three months
टनकपुर का आईटीआई। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले के सबसे पुराने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) टनकपुर की तस्वीर अगले तीन महीने में बदल जाएगी। विश्व बैंक की मदद से यह संस्थान मॉडल आईटीआई बन जाएगा। इसका करीब 90 प्रतिशत काम पूरा करा लिया गया है। मॉडल आईटीआई बनने से प्रशिक्षण का परंपरागत ढर्रा बदलेगा। आधुनिक तकनीक के उपयोग से प्रशिक्षण की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। मॉडल आईटीआई का काम पूरा होने के बाद इसका संचालन राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क के अनुरूप किया जाएगा। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन

वर्ष 1976 में स्थापित सेनानी पूर्णानंद जोशी आईटीआई टनकपुर प्रदेश के सबसे पुराने आईटीआई में से एक है। फिलहाल यहां सात चल रहे हैं। इनमें इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक, मोटर मैकेनिक, फिटर, स्टेनो, फैशन डिजाइनिंग, कटिंग एवं सिलाई शामिल हैं। इन ट्रेडों में 172 छात्र-छात्राएं प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस आईटीआई को विश्व बैंक की मदद से पच्चीस करोड़ रुपये की लागत से मॉडल आईटीआई बनाया जा रहा है। आधारभूत ढांचे को बेहतर करने के साथ प्रशिक्षण के लिए इंटरनेट तकनीक की मदद ली जाएगी। संवाद
विज्ञापन

मॉडल आईटीआई बनाने के लिए जरूरी आधारभूत सुविधाएं तैयार की जा रहीं हैं। कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल ने करीब 90 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है। अगले तीन महीने में इस काम को पूरा होने की उम्मीद है। मॉडल आईटीआई बनने से प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार होने से रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। - कवींद्र सिंह कन्याल, प्रधानाचार्य, आईटीआई, टनकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉडल आईटीआई बनने से ये होंगे लाभ
वर्तमान दौर की जरूरतों के अनुरूप उद्योग आधारित पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
नई तकनीक का उपयोग होने से प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार होगा।
फोरमैन और अन्य प्रशिक्षकों को भी प्रशिक्षित करने के साथ आधुनिक पाठ्यक्रम जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed