फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tanakpur railway station's RPF post becomes police station

Champawat News: टनकपुर रेलवे स्टेशन की आरपीएफ चौकी बनी थाना

Sat, 12 Jul 2025 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 12 Jul 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Tanakpur railway station's RPF post becomes police station
टनकपुर में आरपीएफ की चौकी अपग्रेड होकर कोतवाली बनी। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर रेलवे स्टेशन के हाईटेक होने के साथ ही रेलवे की ओर से वर्षों से संचालित आरपीएफ चौकी को भी अपग्रेड कर थाना बना दिया गया है। एक-दो दिन में थाना पूरी तरह कार्य करने लगेगा। थाने में इंस्पेक्टर और एसआई की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

अंग्रेजों के दौर से ही पहाड़ के प्रवेश द्वार टनकपुर रेलवे स्टेशन का भी क्षेत्र के विकास में प्रमुख योगदान रहा है। रेलवे स्टेशन बनते ही क्षेत्र का तेजी से विकास हुआ। वर्तमान में रेलवे स्टेशन से पैसेंजर ट्रेनों के साथ ही एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन हो रहा है। अमृत भारत योजना में शामिल स्टेशन को हाईटेक बनाया जा रहा है। यहां से अधिक ट्रेनों का संचालन होने से रेलवे संपत्ति की सुरक्षा और कानून व्यवस्था भी रेलवे प्रशासन के लिए चुनौती बना रहता है। अब तक पीलीभीत आरपीएफ थाने के अंतर्गत ही खटीमा, बनबसा और टनकपुर चौकी का संचालन होता था।
विज्ञापन


आरपीएफ थाने में इंस्पेक्टर रणदीप कुमार और एसआई चंद्र प्रकाश समेत 12 लोगों का स्टाफ तैनात कर दिया गया है। कुल 18 कर्मियों के स्टाफ की तैनाती होनी है। स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि थाना बनने से बेहतर सुरक्षा होगी। थाने का क्षेत्र न्यूरिया तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed