फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   tanakpur depot bus will run from nepal

नेपाल से भी टनकपुर डिपो की बसें होंगी संचालित

Mon, 25 Apr 2016 03:56 PM IST
विनोद काला/ अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विनोद काला/ अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Updated Mon, 25 Apr 2016 03:56 PM IST
विज्ञापन
tanakpur depot bus will run from nepal
उत्तराखंड रोडवेज बस

चार माह पहले शुरू हुई भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा के सफल संचालन के बाद अब नेपाल के नागरिकों की मांग पर टनकपुर डिपो की बसें भी महेंद्र नगर से दिल्ली और नैनीताल के लिए रवाना होंगी।

विज्ञापन


नेपाल की महाकाली यातायात समिति ने टनकपुर डिपो की बसों को सुबह की पाली में संचालित करने को कहा है। बता दें कि महेंद्र नगर से दिल्ली के लिए रोजाना शाम के समय भारत-नेपाल की दो-दो बसें संचालित होती हैं।
विज्ञापन


भारत-नेपाल सरकारों के बीच हुए समझौते के बाद पिछले वर्ष 25 दिसंबर को दिल्ली से महेंद्रनगर के लिए दो बसें संचालित
की गई थी। दोनों बसें यूपी साहिबाबाद डिपो की हैं। इसके बाद नेपाल से 28 जनवरी को महेंद्रनगर नेपाल से भी दो बसों का
संचालन शुरू किया गया था।

नेपाल यातायात राष्ट्र महासंघ अध्यक्ष दिनेश भंडारी ने हरी झंडी दिखा कर महेंद्रनगर से दिल्ली के लिए एक बस रवाना की थी। नेपाल स्थित महाकाली यातायात समिति के अध्यक्ष नवीन भट्ट ने बताया कि अब टनकपुर डिपो की दो बसें सुबह 7 से 9 बजे के बीच महेंद्रनगर से दिल्ली के लिए रवाना होंगी। नेपाल यातायात समिति ने इस संबंध में अपनी सहमति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शीघ्र ही एंबेसी से कागज पहुंचते ही उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि नेपाल में यातायात व्यवस्था प्राइवेट सेक्टर के हाथों में है।


उन्होंने बताया जल्द नेपाल से अन्य भारतीय रूटों पर भी दोनों देशों की बसें चलाई जाएंगी। टनकपुर डिपो के आरएम अनूप रावत ने बताया कि मुख्यालय से परमिट मिलते ही महेंद्रनगर से दिल्ली और नैनीताल रूटों पर बसों का संचालन आरंभ कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed