{"_id":"66a68c713f1186a9690a8f95","slug":"tanakpur-depot-bus-malfunctions-passengers-upset-champawat-news-c-229-1-shld1026-110825-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: टनकपुर डिपो की बस खराब यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: टनकपुर डिपो की बस खराब यात्री परेशान
Sun, 28 Jul 2024 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 28 Jul 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
चंपावत के स्वाला क्षेत्र में खराब बस को ठीक करते चालक और परिचालक। संवाद
चंपावत। रोडवेज डिपो की बसों में लोगों के लिए सफर करना आसान नहीं हो रहा है। रविवार को टनकपुर डिपो की एक बस चलते-चलते अचानक रास्ते पर खराब हो गई। इससे लोहाघाट, बेड़ीनाग जा रहे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
रविवार को टनकपुर रोडवेज स्टेशन से यूके07पी ए 3121 यात्रियों को लेकर लोहाघाट जा रही थी। इस दौरान स्वाला क्षेत्र में बस खराब हो गई जिससे यात्री परेशान हो गए। इसके बाद चालक परिचालक बस को ठीक करने में लग गए। बस में सवार करीब 10 यात्री घंटों इंतजार करते रहे। फिर पीछे से आ रही पिथौरागढ़ डिपो की बस के चालक ने किसी तरह एक घंटे की मशक्कत के बाद बस को ठीक किया। बस ठीक होने तक पिथौरागढ़ के यात्रियों को भी इंतजार करना पड़ा। टनकपुर के एआरएम पवन मेहरा ने बताया कि बसों को जांच के बाद ही संचालित किया जाता है।