फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tanakpur barrage dam will be empty from 5 pm tomorrow

कल शाम पांच बजे से खाली होगा टनकपुर बैराज डैम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Tanakpur barrage dam will be empty from 5 pm tomorrow
टनकपुर (चंपावत)। नेपाल के लिए बन रही नहर में जलापूर्ति के लिए बैराज के पास तटबंध में हेड रेगुलेटर का निर्माण होगा। इसके लिए डैम का पानी खाली किया जाएगा। इसके लिए सोमवार शाम पांच बजे से बैराज के गेट खोल दिए जाएंगे। करीब चार घंटे में डैम का पानी खाली होगा।
विज्ञापन

शारदा से जलापूर्ति के लिए टनकपुर बैराज के पास से नेपाल के लिए नहर बनाई जा रही है। इस नहर में पानी छोड़ने के लिए बैराज से करीब 50 मीटर की दूरी पर तटबंध में हेड रेगुलेटर का निर्माण होना है। इसके लिए बैराज में डंप पानी खाली करना जरूरी है। हेड रेगुलेटर निर्माण के लिए एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन में आठ फरवरी से 52 दिन का क्लोजर घोषित किया गया है। इस अवधि में एनएचपीसी नहर में जलापूर्ति और पावर स्टेशन में बिजली उत्पादन बंद रहेगा। टनकपुर पावर स्टेशन के महाप्रबंधक (ई एंड सी) मदन लाल ने बताया कि बैराज के डैम में डंप पानी खाली करने के लिए आठ फरवरी की शाम पांच बजे से बैराज के गेट खोलकर पानी सीधे डाउन स्ट्रीम की ओर नदी में छोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि इन दिनों नदी में करीब चार हजार क्यूसेक पानी है, जिस कारण चार घंटे में डैम का पूरा पानी खाली होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed