{"_id":"5efb6d898ebc3e433471f5df","slug":"take-care-of-quality-in-construction-puran-champawat-news-hld3880424191","type":"story","status":"publish","title_hn":"निमार्ण में गुणवत्ता का रखें ध्यान : पूरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निमार्ण में गुणवत्ता का रखें ध्यान : पूरन
विज्ञापन
लोहाघाट में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करते विधायक पूरन सिंह फर्त्याल।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने अधिकारियों के साथ लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान विधायक ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के साथ निर्माण कार्यों को समय से पूरा करने के कड़े निर्देश दिया। विधायक ने दो सालों से पाटी बीआरसी में अटैच बाबू को मूल स्थान में भेजने के निर्देश दिया।
मंगलवार को ब्लाक सभागार में विधायक ने अधिकारियों से विभिन्न निर्माण कार्यों के अलावा स्कूलों, अस्पताल में कर्मचारियों की तैनाती की जानकारी ली। विधायक ने सभी विभागाध्यक्षों को प्रत्येक माह निर्माण कार्यों की प्रगति की उन्हें जानकारी देने के निर्देश दिए। विधायक ने सुगम-दुर्गम स्कूलों के किए गए कोटिकरण में नाराजगी जताई।
कहा कि स्कूलों का कोटिकरण गलत किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों को सुगम दर्शाने के चलते वहां शिक्षकों की कमी से शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बेसिक शिक्षा में मानकों से अधिक शिक्षकों को एकल शिक्षक वाले विद्यालयों में तैनात करने के निर्देश दिए। विधायक ने जल जीवन मिशन योजना के तहत कोलीढेक, बंदेलाढेक, कलीगांव, पाटी, दिगालीचौड़ में प्रस्तावित हर घर जल योजना में की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली। सीडीओ आरएस रावत ने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, बीएडीपी आदि योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, पाटी की ब्लॉक प्रमुख सुमनलता, प्रकाश राय, एसडीएम आरसी गौतम, डीडीओ संतोष कुमार पंत, सीएमओ डॉ.आरपी खंडूरी, बीडीओ एमसी परगांई, पाटी के बीडीओ डॉ.अमित ममगांई, बाराकोट के बीडीओ एमपी कांडपाल, मुख्य कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती, डीएफओ केएस बिष्ट, बीएसए हिमांशु जोशी आदि मौजूद रहे।