फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Take care of high quality in construction work

निर्माण कार्यो में उच्च गुणवत्ता का ध्यान रखें अधिकारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Take care of high quality in construction work
चंपावत। डीएम एसएन पांडेय ने सभी अधिकारियों से विकास के निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को गूगल मीट के जरिये सतत विकास लक्ष्य कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए उन्होंने अर्थ संख्याधिकारी एचबी बचखेती को प्रत्येक विभाग के लिए नोडल और सह नोडल अधिकारी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्वरोजगारपरक योजनाओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया और अधिकारियों से तेजी से कार्य करने को कहा। उन्होंने कृषि, उद्यान विभागों के साथ ही उरेडा विभाग को सीएम सौर स्वरोजगार योजना के विस्तार करने और अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिले से बाहर जाने और आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का ट्रूनेट परीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। यदि कोई कर्मचारी पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे तत्काल आइसोलेट किया जाए। उन्होंने प्रत्येक वर्कशॉप में कोविड-19 के बैनर लगाने के साथ ही मास्क पहनना, दो गज की दूरी का पालन करने के निर्देश भी दिए। सभी अधिकारियों को पोस्ट बैज धारण करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
चंपावत। बैठक में सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, एसपी लोकेश्वर सिंह, युवा कल्याण अधिकारी प्रतिक जोशी, ईई जल संस्थान विलास यूनुस, सीवीओ डॉ. बीएस जंगपांगी, मत्स्य निरीक्षक संजीव कुमार, डीईओ बेसिक सत्यनारायण, पीडी हेमंती गुंज्याल, एपीडी विम्मी जोशी, पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, नलकूप खंड अधिकारी कवींद्र पंत, उद्योग महाप्रबंधक मीरा बोहरा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed