फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tableau of Bholenath and Parvati will be shown on Shivratri

Champawat News: शिवरात्रि पर निकलेगी भोलेनाथ और पार्वती की झांकी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Tableau of Bholenath and Parvati will be shown on Shivratri
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। दो दिनी शिव महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्री राम सेवा सांस्कृतिक समिति और महोत्सव समिति के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर सात से आठ मार्च तक शिव महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सात मार्च को रुमझुमा के कलाकार रामलीला मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। आठ मार्च को शिवरात्रि पर्व पर हथरंगिया स्थित सर्व देव मंदिर से मुख्य बाजार होते हुए ऋषेश्वर महादेव मंदिर तक भोलेनाथ और पार्वती की भव्य झांकी निकाली जाएगी। मंगलवार को महोत्सव समिति की ओर से थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा के लिए सहयोग मांगा गया। इस दौरान दीपक सुतेड़ी, मुकेश शाह, कैलाश बगौली, संजय, रोहन सिंह, विनोद गोरखा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed