फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Symbolic demonstration by students in district library premises

जिला पुस्तकालय परिसर में छात्रों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Symbolic demonstration by students in district library premises
चंपावत जिला पुस्तकालय में विरोध जताते छात्र-छात्राएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। चंपावत का प्रतिनिधित्व करने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत के जिला पुस्तकालय को बेहतर बनाने के लिए विधायक निधि से दस लाख रुपये देने की घोषणा 13 जुलाई को चंपावत के दौरे के दौरान की थी, तीन दिन के भीतर 16 जुलाई को यह राशि अवमुक्त भी हो गई लेकिन इस राशि का उपयोग 40 दिन बाद भी नहीं हो सका। इससे नाराज प्रतियोगी छात्रों ने बृहस्पतिवार को सांकेतिक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस राशि से जिला पुस्तकालय में नई पुस्तकें, कंप्यूटर, फर्नीचर और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की जानी हैं। छात्र-छात्राओं का कहना है कि डेढ़ महीना बीतने को है लेकिन अभी तक फर्नीचर नहीं आया। इससे यहां पढ़ाई में असुविधा हो रही है। तुरंत काम शुरू कराने को लेकर छात्रों ने पुस्तकालय परिसर में सांकेतिक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में मनोज, दीपक, योगेश, रोहित, हेमा पांडेय, नेहा, आरती, लता, चंद्रवेश आदि शामिल थे।
विज्ञापन

सीईओ जितेंद्र सक्सेना का कहना है कि शिक्षा विभाग ने पुस्तकालय में इंवर्टर लगाया है। विधायक निधि के शेष काम जिला पंचायत को करने हैं। जिला पंचायत के एएमए भगवत पाटनी का कहना है कि विधायक निधि के काम को कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed