फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Swajal in Champawat

स्वजल कर्मियों का धरना प्रदर्शन छठे दिन भी रहा जारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Swajal in Champawat
चंपावत में स्वजल कार्यालय गेट में प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। सात माह से वेतन न मिलने से नाराज स्वजल के कर्मचारियों ने मंगलवार को छठे दिन भी धरना, प्रदर्शन जारी रखा। आक्रोशित कर्मचारियों ने विभाग के गेट में ताला लगाकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। स्वजल परियोजना के तकनीकी सलाहकार धीरज जोशी ने कहा कि सात माह का वेतन मिलने और जल जीवन मिशन के तहत स्वजल को पहले की तरह एजेंसी बनाने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत स्वजल कर्मियों की ओर से रात-दिन मेहनत कर डीपीआर बनाई थी लेकिन अब यह काम स्वजल को नहीं दिया जा रहा है। इसे भेदभावपूर्ण नीति बताते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी गई। प्रदर्शन करने वालों में धीरज जोशी, राजेंद्र मेलकानी, किशोर मेहता, भगवती प्रसाद ओझा, सुरेश जोशी, हरीश हरड़िया, श्रवण ओझा, राजेंद्र करायत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed