फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Survey will be done again for bypass in Pithoragarh and Lohaghat

पिथौरागढ़ और लोहाघाट में बाईपास के लिए होगा दोबारा सर्वे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Survey will be done again for bypass in Pithoragarh and Lohaghat
टनकपुर-पिथौरागढ़ के बीच निर्माणाधीन बारहमासी सड़क में जल्द बनेंगे बाइपास। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड की ओर से टनकपुर से पिथौरागढ़ तक बनाई जा रही बारहमासी सड़क पर पिथौरागढ़ और लोहाघाट में प्रस्तावित बाईपास निर्माण को लेकर दोबारा सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन

एनएच की ओर से बारहमासी सड़क पर चंपावत, लोहाघाट और पिथौरागढ़ में बाईपास प्रस्तावित किए गए थे लेकिन पिथौरागढ़ और लोहाघाट के प्रस्तावित बाईपास में पेड़ों के अधिक संख्या में आने से राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) की ओर से प्रस्तावों की डीपीआर को खारिज कर दिया गया था जबकि चंपावत बाईपास को लेकर डीपीआर राजमार्ग प्राधिकरण को भेजी गई है।
विज्ञापन

एनएच के ईई सुनील कुमार के अनुसार डेढ़ हजार करोड़ की लागत से बन रही 136 किमी लंबी बारहमासी सड़क की चौड़ाई में भी इजाफा किया जाना है। बारहमासी सड़क पर चार पैकेज के तहत नवंबर 2017 से शुरू काम को नवंबर 2019 में पूरा होना था लेकिन कोरोना महामारी और आपदा के कारण सड़क का निर्माण निर्धारित समय में पूरा नहीं हो पाया है। अब निर्माण कार्य की तिथि को मई 2023 तक बढ़ा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ हजार से अधिक पेड़ों के कारण रुका बाईपास निर्माण
चंपावत। पिथौरागढ़ और लोहाघाट बाईपास में आठ हजार से अधिक पेड़ आने के कारण एनजीटी ने प्रस्ताव को खारिज कर दोबारा सर्वे के निर्देश दिए हैं। एनएच की ओर से पूर्व में किए गए सर्वे के अनुसार लोहाघाट में 9.91 किमी में 4120 पेड़ और पिथौरागढ़ में प्रस्तावित 17.30 किमी के बाईपास में 4300 पेड़ आ रहे थे जबकि चंपावत में 9.05 किमी के प्रस्तावित बाईपास की जद में सबसे कम 2173 पेड़ ही आ रहे हैं। संवाद

बारहमासी सड़क के चार पैकेज
-टनकपुर-बेलखेत (40 किमी)
-बेलखेत-चंपावत (38 किमी)
-चंपावत-च्यूरानी (27 किमी)
-च्यूरानी-पिथौरागढ़ (31 किमी)
बारहमासी सड़क पर चंपावत बाईपास की डीपीआर प्राधिकरण को भेजी गई है जबकि लोहाघाट और पिथौरागढ़ में प्रस्तावित बाईपास निर्माण के लिए दोबारा सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही दोनों स्थानों पर बाईपास की नई डीपीआर तैयार की जाएगी। -सुनील कुमार ईई, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed