{"_id":"65fe930a665460ae4a08a1ec","slug":"sui-lift-drinking-water-scheme-supplies-contaminated-water-people-worried-champawat-news-c-229-1-shld1026-106571-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सुंई लिफ्ट पेयजल योजना से सप्लाई हो दूषित पानी, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सुंई लिफ्ट पेयजल योजना से सप्लाई हो दूषित पानी, लोग परेशान
Sat, 23 Mar 2024 02:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 23 Mar 2024 02:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। हर घर नल हर घर जल योजना के तहत सुंई क्षेत्र में बनी पेयजल लाइन में लाल दूषित पानी आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। योजना से दूषित पानी मिलने पर ग्रामीणों ने जल संस्थान की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने जल्द साफ पानी उपलब्ध कराने की मांग की।
शुक्रवार को होली के दौरान सुंई क्षेत्र की महिलाओं और पुरुषों ने सुंई लिफ्ट पेयजल योजना से दूषित पानी आने पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना था कि जल संस्थान ने हर घर जल हर घर नल योजना के तहत गांव के लिए पेयजल योजना का निर्माण किया था। योजना को करीब चार माह पूर्व जल संस्थान ने चालू कर दिया, लेकिन उससे लगातार दूषित पानी आ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि जल संस्थान ने एक सप्ताह में साफ पानी देने का आश्वासन दिया था, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
पेयजल समस्या को लेकर गांव के कुछ ग्रामीण लोकसभा चुनाव बहिष्कार की बात भी कर रहे हैं। अधिकांश लोगों ने कहा कि समस्या का समाधान न होने पर बैठक कर सर्व सम्मति से आगे की रणनीति तय की जाएगी। जल संस्थान के अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि नई लाइन के साथ पुरानी लाइन भी करीब एक किलोमीटर सुचारु कर दी है। जल्द ही समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। इस मौके पर अन्नू गहतोड़ी, योगेश ओली, मुन्नी खर्कवाल, कमला देवी, नवल चतुर्वेदी, पंकज ओली, ललित ओली, योगेश ओली, पुष्पा देवी, सुनीता चतुर्वेदी, देवेश चतुर्वेदी, राजेश तलनियां, महेश तलनियां आदि मौजूद रहे। संवाद