फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Champawat: Success in breeding of Vagra Baril species of fish scientific study was done for three years

Champawat: वागरा बारिल प्रजाति की मछली के प्रजनन में मिली सफलता, तीन वर्ष से कर रहे थे वैज्ञानिक अध्ययन

Sat, 16 Sep 2023 05:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 16 Sep 2023 05:39 PM IST
विज्ञापन
Champawat: Success in breeding of Vagra Baril species of fish scientific study was done for three years
चंपावत के छीड़ापानी मत्स्य अनुसंधान केंद्र में स्थानीय प्रजाति वागरा बारिल। संवाद

चंपावत जिला मुख्यालय में स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के शीतजल मात्स्यिकी अनुसंधान केंद्र छीणापानी के वैज्ञानिकों ने स्थानीय स्तर की वागरा बारिल मत्स्य प्रजाति के व्यापक उत्पादन को लेकर सफलता प्राप्त की है। केंद्र के वैज्ञानिकों ने तीन वर्षाे के अनुसंधान के बाद मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में क्रांतिकारी सफलता हासिल की है।

विज्ञापन


केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसंधान का लाभ उत्तर भारत के राज्यों में शीत जल मात्स्यिकी के माध्यम से काश्तकारों की आय बढ़ाने में मिलेगा। मात्स्यिकी अनुसंधान केंद्र के प्रभारी डॉ. किशोर कुणाल के अनुसार वागरा बारिल मछली की एक स्थानीय प्रजाति है। जिस पर तीन वर्ष तक वैज्ञानिकों की ओर से लगातार अध्ययन किया गया।
विज्ञापन


 पहले वर्ष में प्रजाति के विभिन्न जीव विज्ञान का अध्ययन किया गया, जिसमें मछली के प्रजनन काल की पहचान की गई और परिपक्वता के लिए आवश्यक तापमान की पहचान की गई। दूसरे वर्ष में उत्प्रेरण हार्मोन की विभिन्न खुराकों का उपयोग करके शीत जल मात्स्यिकी अनुसंधान निदेशालय भीमताल में प्रजनन का प्रयास किया गया। जिसमें आंशिक सफलता प्राप्त हुई और तीसरे वर्ष सितंबर के महीने में चंपावत केंद्र में सफलतापूर्वक प्रजनन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

डॉ. प्रज्ञा दास के नेतृत्व में किया गया अनुसंधान कार्य
वागला बारिल मछली के प्रजनन तकनीक को विकसित करने में वैज्ञानिक डॉ. प्रज्ञा दास के नेतृत्व में अनुसंधान कार्य किया गया। उनकी टीम में सह अन्वेषक डॉ.किशोर कुणाल, प्रधान वैज्ञानिक डॉ. देवजीत शर्मा और डॉ. रितेश कुमार शामिल रहे।

ये भी पढ़ें...टिहरी:  चंबा-मसूरी मार्ग पर मैक्स से भिड़ी पर्यटकों की कार खाई में गिरी, चालक की मौत, तीन घायल एम्स रेफर

सजावटी मछली के रूप में भी पसंद की जाती है वागरा बारिल
चंपावत।भारत में देशी मछलियों की विभिन्न प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें से कुछ प्रजातियां विशेष रूप से सजावटी मछलियां दुनिया भर में बहुत प्रसिद्ध हैं। इसमें वागरा बारिल प्रजाति की मछली भी शामिल है। चंपावत केंद्र के वैज्ञानिकों ने स्थानीय चल्थी नदी से वागला बारिल प्रजाति पर अनुसंधान कर हैचरी में बड़े पैमाने पर ब्रीडिंग में सफलता प्राप्त की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed