फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident In Tehri Car collides with Max on Chamba-Mussoorie motor road and falls into ditch

टिहरी: चंबा-मसूरी मार्ग पर मैक्स से भिड़ी पर्यटकों की कार खाई में गिरी, चालक की मौत, तीन घायल एम्स रेफर

Sat, 16 Sep 2023 04:54 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 16 Sep 2023 04:54 PM IST
सार

जड़ीपानी के पास एक ट्रक को ओवर टेक करते समय सामने से आ रही मैक्स से कार भिड़ गए। जिससे पर्यटकों की कार दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दौरान मैक्स में बैठे चालक और उसकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Accident In Tehri Car collides with Max on Chamba-Mussoorie motor road and falls into ditch
टिहरी में सड़क हादसा - फोटो : amar ujala

विस्तार

चंबा-मसूरी मोटर मार्ग पर जड़पानी के पास एक कार और मैक्स की भिड़ंत हो गई। जिससे कार सड़क से 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार चालक को ज्यादा चोटें आने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अन्य तीन घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंबा में प्राथमिक उपचार देने के बाद एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


शनिवार को कार चालक चंबा से धनोल्टी की तरफ जा रहे थे, इस दौरान जड़ीपानी के पास एक ट्रक को ओवर टेक करते समय वह सामने से आ रही मैक्स से भिड़ गए। जिससे पर्यटकों की कार 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दौरान मैक्स में बैठे चालक और उसकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना होते ही स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकाल कर चंबा प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। वहां डाक्टर ने कार चालक तुषार पांडेय (29) निवासी पालक दिल्ली को मृत घोषित कर दिया।

सभी घायलों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया
गंभीर रूप से घायल टूरिस्ट बृजकिशोर (32) पुत्र कप्तान ङ्क्षसह निवासी महिपालपुर दिल्ली, बंटी (28) अनिल मिश्रा निवासी बदरपुर दिल्ली, विकास बिष्ट (28) पुत्र आनंद सिंह निवासी राजनगर गाजियाबाद यूपी और मैक्स चालक किशोरी लाल (42) पुत्र ज्योति मिस्त्री निवासी नगुधार कुटियाल गांव टिहरी और मैक्स चालक की पत्नी लक्ष्मी देवी (36) को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंबा में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें..Badrinath:  युवकों के साथ कहासुनी में दुकानदार ने लाइसेंसी पिस्टल से झोंके फायर, विरोध में धाम में बाजार बंद

घायलों की स्थिति ज्यादा गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। चंबा थानाध्यक्ष एलपीएस बुटोला ने बताया कि स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रक ओवरटेक करने के दौरान यह हादसा हुआ। तीन घायलों को एम्स रेफर किया गया है। मैक्स सवार घायल खतरे से बाहर बताए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed