फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Students expressed their thought

भविष्य गढ़ने को बुराई से लड़ाई और पढ़ाई जरूरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Students expressed their thought
अपराजिता के तहत चंपावत के जिला पुस्तकालय में संवाद में शिरकत करते प्रतियोगी छात्र-छात्राएं। - फोटो : CHAMPAWAT
अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत जिला पुस्तकालय में छात्र-छात्राओं का संवाद हुआ। इस दौरान युवाओं ने बुराई के खिलाफ लड़ाई और भविष्य गढ़ने के लिए पढ़ाई को एक ही सिक्के के दो पहलू बताया। इस दौरान सीएए के प्रावधानों, इसे लेकर हो रहे विरोध-समर्थन, महिला सुरक्षा, आधुनिक शिक्षा, शुल्कविहीन प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ रोजगार के अवसर बढ़ाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

रविवार को जनकवि प्रकाश जोशी शूल के संचालन में हुए संवाद में वक्ताओं ने कहा कि सीएए आने से तीन पड़ोसी देशों के प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को हिंदुस्तान में आने का मौका दिया जाना ठीक है लेकिन इससे देश के सीमित संसाधनों पर मार पड़ेगी। काननू में धर्म व जाति के नाम का उल्लेख करने से संविधान प्रदत्त समानता के अधिकार पर चोट की बात भी कही गई।
विज्ञापन

पुस्तकालय प्रभारी डॉ. वीएस मेहता ने युवाओं को अपराजिता की शपथ दिलाई। इस मौके पर 13 छात्र-छात्राओं ने शपथ पत्र भरे। संवाद में नरेश चंद, नवनीत सिंह, पीयूष तड़ागी, दीपक कुमार, राहुल, पीयूष पंत, संगीता खाती, जीवन जोशी, सी थ्वाल, अक्षय सक्टा, शेखर पांडेय, पूजा ओली और बलजीत शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनेक कारणों से छात्राएं उच्च शिक्षा के लिए अक्सर बाहर नहीं जा पाती हैं। इसके मद्देनजर स्थानीय महाविद्यालयों में आधुनिक विषय और पर्याप्त स्टाफ की तैनाती होनी चाहिए। पूजा ओली।
हैदराबाद में पशु चिकित्सक के साथ दुष्कर्म के बाद हुई हत्या से महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए थे। अब निर्भया कांड के गुनाहगारों को फांसी की सजा के एलान से कुछ राहत जरूर मिलेगी। संगीता खाती।
बेरोजगार युवकों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के आवेदन भरने और पुस्तकों को खरीदने और परीक्षा केंद्र तक जाने में काफी खर्च होता है। इन परीक्षाओं को निशुल्क करने व निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाए। जीवन जोशी।

काबिलियत के बावजूद सरकारी क्षेत्र में रोजगार के अवसर सिकुड़ रहे हैं। ऐसी स्थिति में युवाओं को स्वरोजगार के लिए उच्च स्तरीय निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाए। नरेश चंद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed