फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Student initiates unique initiative of Naman Joshi

छात्र नमन जोशी ने शुरू की अनूठी पहल

Fri, 04 May 2018 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत। Updated Fri, 04 May 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
Student initiates unique initiative of Naman Joshi
चंपावत जीजीआईसी में हिंदी संवाद कार्यक्रम में जानकारी देते नमन जोशी। - फोटो : अमर उजाला
 आज जिस प्रकार हिंदी भाषा और प्रादेशिक भाषाओं का महत्व और उनका प्रभुत्व भारत देश में कम हो रहा है, वह किसी छिपा नहीं है। इसी बात को मुद्दा बनाकर जिले के छात्र नमन जोशी की ओर से अनूठी पहल करते हुए हिंदी संवाद नाम से एक कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को हिंदी भाषा के महत्व और उसके इतिहास की जानकारी दी जा रही है। हिंदी संवाद कार्यक्रम की टीम स्कूल दर स्कूल जाकर छात्र-छात्राओं को उपयोगी जानकारी दे रही है।
विज्ञापन


नमन जोशी के अनुसार उनका हिंदी संवाद कार्यक्रम दो भागों में विभाजित है। पहले भाग में वह हिंदी भाषा के प्रति अपनी मानसिकता और दृष्टिकोण को छात्र-छात्राओं के समक्ष रखते हैं और साथ ही साथ इसी भाग में हिंदी एवं प्रादेशिक भाषाओं की महत्वता और उसके इतिहास से भी छात्र-छात्राओं को अवगत कराया जाता है। जबकि दूसरे भाग में छात्र-छात्राएं अपनी मानसिकता और दृष्टिकोण को रखते हैं। इस कार्यक्रम में अन्य सामाजिक मुद्दों पर भी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों से भी वार्तालाप की जा रही है। अब तक राधेहरि इंटर कालेज टनकपुर, जीजीआईसी टनकपुर, एबीसी आल्मामैटर, मल्लिकार्जुन स्कूल और जीजीआईसी चंपावत में अब तक कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


हिंदी संवाद कार्यक्रम टीम में शामिल हैं युवा
छात्रों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित हिंदी संवाद कार्यक्रम की टीम में जिले के तमाम युवा शामिल हैं। जिनमें नीरज पुजारी, मोहित खर्कवाल, योगेश पुनेठा, नीरज जोशी, हरीश जोशी आदि स्कूलों में हिंदी भाषा के महत्व और उसके इतिहास की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में चलाया गया था बोर्ड से डर नहीं कार्यक्रम
हिंदी संवाद कार्यक्रम के सूत्रधार नमन जोशी महज 14 वर्ष की आयु में ही मेड एलियन नामक उपन्यास लिखकर चर्चा में आए थे। इसके अलावा वह दो सालों से बोर्ड से डर नहीं (बीएसडीएन) कार्यक्रम भी चला रहे हैं। जिसके तहत वह दसवीं और बारहवीं कक्षा के बोर्ड परीक्षार्थियों के मन से बोर्ड परीक्षा के खौफ को हटाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed