{"_id":"57ffc45b4f1c1b762b28ec90","slug":"student-elections-notification","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहाघाट में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाघाट में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Thu, 13 Oct 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। प्राचार्या डॉ. उषा जोशी ने चुनाव संचालन समिति के सम्मुख अधिसूचना जारी की। जिसके तहत 14 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की बिक्री, 15, 16 अक्तूबर को नामांकन, 17 को सुबह 10:30 बजे से दिन में 1:30 बजे तक नाम वापसी उसके बाद वैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
19 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से दिन में 1:30 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद 2:30 बजे से मतों की गणना कर उसी दिन परिणाम घोषित कर शपथ ग्रहण कराई जाएगी। महाविद्यालय में 1671 छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं। इनमें छात्राओं की संख्या 1070 है। महाविद्यालय परिसर के चारों ओर प्रमुख स्थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
पूरी चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इस बार मतदाता नोटा का भी प्रयोग कर सकेंगे। इस दौरान मुख्य चुनाव प्रभारी डॉ. विमला देवी, डॉ. डीके राठौर, डॉ. जेसी जोशी, डॉ. स्वाति मेलकानी, डॉ. तौफीक अहमद, डॉ. सुमन पांडे, डॉ. अर्चना त्रिपाठी, डॉ. विद्या कुमारी समेत चंद्रा जोशी, अहमद हुसैन, विनोद पाटनी आदि थे।
विज्ञापन