फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Struggle committee's fast for road continues

सड़क निर्माण की मांग को लेकर दूसरे दिन भी जारी रहा उपवास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Struggle committee's fast for road continues
चंपावत कलक्ट्रेट में उपवास में बैठे जिला विकास संघर्ष समिति के पदाधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला विकास एवं संघर्ष समिति की ओर से चंपावत-धामीसौन-खेतीखान मार्ग निर्माण की मांग को लेकर दूसरे दिन भी उपवास जारी रखा। बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में जारी उपवास को विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने समर्थन दिया। इस दौरान समिति की ओर से चंपावत में पॉलीटेक्निककॉलेज बंद होने पर भी रोष जताया। इससे पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी ने संघर्ष समिति को प्रस्तावित मांग पूरी करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

संघर्ष समिति की ओर से चार दिन पहले प्रस्तावित सड़क निर्माण को लेकर खेतीखान से चंपावत तक पदयात्रा निकाली गई थी। पदयात्रा को मिले जनसमर्थन के बाद संघर्ष समिति ने सड़क की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में दो दिनी उपवास पर बैठने का निर्णय लिया था। बुधवार को संघर्ष समिति के संयोजक हरेंद्र बोहरा के नेतृत्व में कलक्ट्रेट परिसर में उपवास पर बैठे लोगों ने नारेबाजी के साथ प्रस्तावित सड़क निर्माण की मांग उठाई।
विज्ञापन

वक्ताओं का कहना था कि खेतीखान-धामीसौन-चंपावत मार्ग निर्माण से चंपावत और खेतीखान के बीच की 30 किमी की दूरी महज 15 किमी रह जाएगी। उपवास रखने वालों में संघर्ष समिति के विकास साह, रोहित बिष्ट, मयूख चौधरी, रजत सिंह, हरीश चौधरी, हेत राम, खिमानंद बिनवाल, यूथ संघर्ष समिति जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह महर, नरेंद्र बिष्ट, मनीष बिनवाल, सूरज प्रहरी, रमेश चंद्र पुनेठा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed