{"_id":"5d8cec7c8ebc3e93d22904e9","slug":"ssj-wins-match-tanakpur-news-hld3581937158","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसजे ने डीएसबी परिसर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसजे ने डीएसबी परिसर को हराया
विज्ञापन
टनकपुर में शुरू हुई कुमाऊं विवि की अंतर्महाविद्यालयी महिला हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच के ल
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महाविद्यालय में बृहस्पतिवार से कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी महिला हॉकी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्या डा. जी प्रकाश ने किया। उद्घाटन मुकाबला एसएसजे अल्मोड़ा ने जीता, जबकि दो अन्य मैचों में हल्द्वानी और टनकपुर महाविद्यालय की टीम ने जीत दर्ज की है। फाइनल मैच शुक्रवार को होगा।
स्टेडियम मैदान में चल रही प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में एसएसजे परिसर अल्मोड़ा ने दिशा के गोल की बदौलत डीएसबी परिसर नैनीताल को 1-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। दूसरा मैच पिथौरागढ़ और हल्द्वानी के बीच मुकाबला संघर्षपूर्ण रहा।
मैच के अंतिम क्षणों में हल्द्वानी की हेमा गोल कर टीम को जीत दिलाई। दिन का तीसरा मैच टनकपुर और एसएसजे अल्मोड़ा के बीच हुआ, जिसमें टनकपुर ने अल्मोड़ा को 7-0 से हराया। टनकपुर की ओर से रश्मि और नितिका भट्ट ने दो-दो गोल किए, जबकि आरती, हिमानी और ममता ने एक-एक गोल किया। निर्णायक मंडल में महेश्वर नेगी, मोहित रावत, प्रकाश सिंह शामिल थे। टेक्निकल टीम में योगेश जोशी, राजेंद्र सिंह और लक्ष्मण सिंह पाटनी शामिल थे।
विज्ञापन
ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर कुमाऊं विवि के क्रीड़ा अधिकारी नागेेंद्र शर्मा, रूद्रपुर की जिला क्रीड़ा प्रभारी रसदी सिद्दकी, मेजबान महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डा. डीबी सिंह, डा. पंकज उप्रेती, डा. एसके कटियार, डा.सीएस साहू, डा. हरिओम, डा. सुमन कुमारी, डा. श्वेता सिंह, अल्मोड़ा टीम के कोच लियाकत अली, नैनीताल की अनीता बोहरा, हल्द्वानी के किशोर बाफिला, पिथौरागढ़ की सरोज वर्मा, भानू अग्रवाल, सभासद दीपक बेलवाल, दीपक पचौली, अमन कुमार आदि मौजूद थे।
पांच महाविद्यालयों की टीमें कर रही हैं प्रतिभाग
कुमाऊं विश्व विद्यालय की अंतर्महाविद्यालयी महिला हॉकी प्रतियोगिता में कुमाऊं के पांच महाविद्यालयों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। क्रीड़ा प्रभारी डा. डीवी सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में डीएसबी नैनीताल, एसएसजे कैंपस अल्मोड़ा, एबी कॉलेज हल्द्वानी, पीजी कॉलेज पिथौरागढ़ और टनकपुर महाविद्यालय की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।