फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   sports

फुटबॉल ट्रॉफी पर पिथौरागढ़ का कब्जा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
sports
विजेता पिथौरागढ़ की टीम को ट्रॉफी भेंट करते विधायक कैलाश गहतोड़ी और भाजपा के प्रदेश महामंत्री र? - फोटो : TANAKPUR
पिथौरागढ़ ने फाइनल मुकाबला जीतकर मां पूर्णागिरि फुटबॉल ट्रॉफी चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया है। पिथौरागढ़ की टीम को 50 हजार रुपये और उप विजेता रही रानीखेत को 35 हजार रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विजेता टीम को पुलिस विभाग की ओर से कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने भी 5100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी और विशिष्ट अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजू भंडारी ने विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कार बांटे। इस मौके पर कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि स्पोर्ट्स कमेटी की ओर से स्टेडियम मैदान में आठ दिनों से चल रही मां पूर्णागिरि फुटबॉल ट्रॉफी मंगलवार को फाइनल मुकाबले के साथ संपन्न हो गई। फुटबॉल के इस महासंग्राम में फाइनल मुकाबले में पिथौरागढ़ और रानीखेत में संघर्षपूर्ण भिड़ंत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के पहले हाफ में 2-2 गोल से मुकाबला बराबरी पर रहा लेकिन दूसरे हाफ में पिथौरागढ़ ने अंतिम क्षणों में गोल दागकर खिताब अपने नाम कर लिया। पिथौरागढ़ की ओर से चिराग, मोहित राणा और सौरभ रावत ने एक-एक गोल ठोके, जबकि रानीखेत की ओर से दोनों गोल सूरज किए। रेफरी डीएस नेगी थे।
लाइनमैन की जिम्मेदारी अभिषेक मंडल और एचसी जोशी ने निभाई। जबकि टेक्निकल रेफरी बिंदर सिंह थे। पूर्व खिलाड़ी नरेंद्र पंत और सतीश जोशी ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
आयोजन में इन लोगों ने दिया सहयोग
एसडीएम दयानंद सरस्वती, तहसीलदार खुशबू पांडेय, सीओ विपिन चंद्र पंत, कोतवाल धीरेंद्र कुमार, उत्तराखंड फुटबाल संघ उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेंद्र सिंह धामी, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचएस ह्यांकी, मैच कमिश्नर रविंद्र सिंह महर, आयोजक सचिव गौरव खोलिया, शक्तिमान यूनियन अध्यक्ष राजू रावत, कमल गुप्ता, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष विनोद बिष्ट, प्रकाश सिंह, लक्ष्मण पाटनी, हरिओम सेठी, दलीप राय, सरदार जसंवत सिंह सिंह उर्फ बब्बू दा, नीतिन भारती, दीपक पचौली, मोहन सिंह, हीरा गिरी, नरेेंद्र पंत आदि ने सहयोग दिया।

इनको मिला बेस्ट खिलाड़ी का खिताब
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि फुटबॉल ट्रॉफी चैंपियनशिप में बेस्ट गोलकीपर का खिताब रामनगर के मुकेश महरा, बेस्ट डिफेंस का खिताब रामनगर के ललित बिष्ट, बेस्ट फारवर्ड का रुद्रपुर के करन खेतवाल, बेस्ट मिड फिल्ड का स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के गौरव जोशी को और बेस्ट फेयर टीम का खिताब टनकपुर की बी टीम ने जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed