{"_id":"680a7517d8a956ec27089bc3","slug":"spirometer-machine-installed-in-district-hospital-champawat-news-c-229-1-cpt1001-123082-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: दमा की जांच के लिए जिला अस्पताल में लगी स्पाइरोमीटर मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: दमा की जांच के लिए जिला अस्पताल में लगी स्पाइरोमीटर मशीन
Thu, 24 Apr 2025 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 24 Apr 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में श्वास संबंधी मरीजों की जांच के लिए स्पाइरोमीटर मशीन लगाई गई है। अस्पताल में एनएचएम की ओर से 2.50 लाख रुपये की लागत से मशीन स्थापित की गई है। इस तकनीक से श्वास रोगियों के उपचार में मदद मिलेगी।
सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि मशीन से मरीजों की जांचें करना शुरू कर दी हैं। इसकी मदद से फेफड़ों की क्षमता मापी जा रही है। चिकित्सकों को इलाज करने में आसानी होती है। अस्पताल में चंपावत के साथ ही लोहाघाट, बाराकोट, पाटी, अमोड़ी सहित अन्य क्षेत्रों के मरीज इलाज के लिए आते हैं। अभी तक हजार से अधिक मरीजों की फेफड़ों की जांच की जा चुकी है। संवाद