{"_id":"5dcc36988ebc3e5aee45902f","slug":"speed-up-perennial-road-construction-champawat-news-hld3638912188","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारहमासी सड़क के निर्माण कार्य में तेजी लाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारहमासी सड़क के निर्माण कार्य में तेजी लाएं
विज्ञापन
चंपावत एनआईसी में मुख्य सचिव के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग करते जिला स्तरीय अधिकारी।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में निर्माणाधीन बारहमासी सड़क की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल समाप्त हो चुका है और कार्य में प्रगति लाने का समय है। इसीलिए सभी कार्यदायी संस्थाएं मैन पावर व मशीनरी बढ़ाकर कार्य को तय समय पर पूर्ण करें। उन्होंने क्रोनिक जोनों में क्रैश वैरियर लगाने, खतरे वाले स्थानों पर सावधानी का बोर्ड लगाने को कहा।
मुख्य सचिव ने पूरे प्रदेश में सड़क चौड़ीकरण का कार्य कर रही कंपनी के अधिकारियों से एक-एक कर कार्य प्रगति की जानकारी ली। कहा कि कार्य तय समय पर पूरा करने के लिए पूरी शिद्दत के साथ कार्य करें और किसी भी तरह की परेशानी होने पर जिला प्रशासन तथा उच्च स्तरीय समस्या होने पर शासन को सूचित करें। वीडियो कांफ्रेंसिंग में एडीएम टीएस मर्तोलिया, उप जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल, डीएफओ केएस बिष्ट, ईई विद्युत राजेश मौर्या, एई एनएच एनसी पांडेय, आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय सहित सभी कार्यदायी कंपनियों के अधिकारी उपस्थित रहे। ब्यूरो
बेलखेत से चंपावत के बीच खर्च हो चुके हैं 158 करोड़
चंपावत। अपर जिलाधिकारी टीएस मर्तोलिया ने मुख्य सचिव को बताया कि बारहमासी सड़क पर टनकपुर से बेलखेत तक 39.730 किमी लंबाई में 209.94 करोड़ की लागत से लगभग दो वर्ष में टू लेन तैयार की जानी थी, जिसके सापेक्ष कंपनी द्वारा विगत माह तक 77.05 करोड़ की धनराशि व्यय कर 54.44 प्रतिशत भौतिक प्रगति प्राप्त की है। इसी प्रकार बेलखेत से चंपावत के मध्य 28.670 किमी चौड़ीकरण आदि कार्य 193.77 करोड़ से किए जाने थे, विगत माह तक 158 करोड़ व्यय कर 77.01 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसी प्रकार च्यूरानी से पिथौरागढ़ के लिए 199.08 करोड़ लागत से 31.440 किमी में चौड़ीकरण आदि कार्यों के सापेक्ष अभी 128.08 करोड़ व्यय कर 77.75 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल की है। ब्यूरो