फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Sorai captures Twenty20 Ranakuchi Cricket Trophy in Chuka

चूका में ट्वेंटी-20 रणकूची क्रिकेट ट्राफी पर सोराई का कब्जा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sorai captures Twenty20 Ranakuchi Cricket Trophy in Chuka
विजेता टीम को ट्राफी प्रदान करते विधायक कैलाश गहतोड़ी। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। नेपाल सीमा से लगे चूका क्षेत्र में ट्वेंटी -20 मां रणकूची क्रिकेट ट्रॉफी पर सोराई टीम ने कब्जा जमाया। फाइनल मुकाबले में सोराई की टीम ने डांडा की टीम को 9 विकेट से शिकस्त दी। मुख्य अतिथि विधायक कैलाश गहतोड़ी ने विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन

बुधवार को चूका के खेल मैदान में हुए फाइनल मैच में सोराई और डांडा की टीम के बीच भिडंत हुई। टॉस जीतकर डांडा की टीम ने पहले बल्लेबाजी की, लेकिन सोराई के गेंदबाजों के आगे डांडा के बल्लेबाज ज्यादा देर नहीं टीक पाए। मात्र 31 रनों के स्कोर पर डांडा की टीम आल आउट हो गई। सोराई के गेंदबाज दीपक सिंह और जोगेंद्र सिंह ने 3-3 विकेट चटकाए। जवाबी बल्लेबाजी में सोराई की टीम ने छह ओवर में एक विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली। दीपक सिंह ने सर्वाधिक 17 रन बनाए। मैच के निर्णायक त्रिलोक सिंह और मुकेश सिंह थे।
विज्ञापन

आयोजन में कमेटी अध्यक्ष राहुल सिंह, उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, सचिव राजेंद्र सिंह के अलावा दलीप सिंह, राम सिंह, ग्राम प्रधान मंजू पांडेय, रविशंकर पांडेय, पूर्णागिरि मंदिर समिति के सचिव गिरीश पांडेय, शंकर तिवारी, नवीन तिवारी, कुमाऊंनी लोक गायक जगदीश बोरा, सरपंच दशरथ सिंह, ललित सिंह आदि लोगों ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक को मैन ऑफ द मैच और जोगेंद्र को मैन आफ द टूर्नामेंट का खिताब
रणकूची क्रिकेट ट्रॉफी की विजेता सोराई की टीम के आल राउंडर दीपक सिंह को मैन ऑफ द मैच और जोगेंद्र सिंह को मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया। क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी ने दोनों खिलाड़ियों की प्रतिभा की प्रशंसा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed