{"_id":"5fa58ae48ebc3ea965638357","slug":"son-of-ex-principal-couple-arrested-for-ax-attack-champawat-news-hld4032504101","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्हाड़ी से हमला करने वाला पूर्व प्रधानाचार्य का पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्हाड़ी से हमला करने वाला पूर्व प्रधानाचार्य का पुत्र गिरफ्तार
विज्ञापन
हमले में चोटिल हेमराज बोरा।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला मुख्यालय के जूप वार्ड में जिला अस्पताल के पास कुल्हाड़ी से हमला करने के मामले में पूर्व प्रधानाचार्य दंपती के पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हमले में घायल हुए युवक हेमराज बोहरा को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात जूप वार्ड में बोहरा बिल्डिंग के पास नीरज बोहरा (34), हरेंद्र बोहरा (67) और हेमंती बोहरा (64) ने पड़ोस में रहने वाले रेणुका बोहरा और उनके पति हेमराज बोहरा के साथ धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) लेकर मारपीट तथा गाली गलौच की। तीनों आरोपी एक ही परिवार के हैं। हरेंद्र बोहरा और उनकी पत्नी हेमंती बोहरा दोनों पूर्व प्रधानाचार्य हैं। घटना की सूचना मिलने पर उप निरीक्षक हिमानी गहतोड़ी के नेतृत्व में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर हमला करने के आरोपी नीरज बोहरा से धारदार हथियार को अपने कब्जे में लेकर उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल हेमराज को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 323/324/504/506 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पूर्व प्रधानाचार्य हरेंद्र बोहरा और उनकी पत्नी हेमंती बोहरा के खिलाफ विवेचना जारी है। हमले में घायल हुए हेमराज बोहरा ने बताया कि उन्होंने आरोपियों की ओर से एनएच की नाली में कूड़ा डाले जाने पर नगरपालिका में शिकायत दर्ज कराई थी। जिससे नाराज होकर दूसरे पक्ष ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
हमला करने का आरोपी कोरोना पॉजिटिव निकला
चंपावत। धारदार हमले में आरोपी नीरज बोहरा को पुलिस ने हिरासत में लेकर उसका जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया तो वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जिसे तत्काल पुलिस अभिरक्षा में एक होटल में आइसोलेट किया गया। हमले में शामिल अन्य लोगों की कोरोना जांच भी की गई। संवाद