फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Soil being blown crisis on the existence of rare pine

मिट्टी डाले जाने से दुर्लभ देवदार के अस्तित्व पर संकट

Mon, 06 Feb 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Mon, 06 Feb 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Soil being blown crisis on the existence of rare pine
वन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 नगर के विभिन्न स्थानों में मनमाने ढंग से सड़क के किनारे और देवदार वनों में मिट्टी डाले जाने से दुर्लभ प्रजाति के देवदार वृक्षों के अस्तित्व पर संकट पैदा होता जा रहा है। प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से लोगों के हौसले बुलंद हैं और वह धड़ल्ले से  विभिन्न निर्माण कार्यों से निकलने वाली मिट्टी को सड़कों के किनारे और देवदार वृक्षों के जड़ों में डालते जा रहे हैं। 

नगर और आसपास के क्षेत्रों  में निजी तथा सरकारी भवनों का निर्माण करने वाले कुछ लोग जमीन की खुदाई से निकल रही मिट्टी को सरेआम सड़क किनारे और पेड़ों की जड़ों में डंप कर रहे हैं। मिट्टी पेड़ों की जड़ों में डंप किए जाने से देवदार वृक्षों को खतरा पैदा हो गया है। साथ ही सड़क संकरी होने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

मायावती मार्ग, चंपावत मार्ग, जीआईसी रोड आदि स्थानों में जगह-जगह मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं। डंप मिट्टी के कारण सड़क संकरी हो  गई है। हर समय दुर्घटना का भय बना हुआ है। बनीगांव के ग्राम प्रधान सुभाष जोशी, शेखर पुनेठा, विनोद बगौली, इंदर ढेक, सुमित पुनेठा, महेश बगौली, संदीप बगौली ने इस प्रकार मिट्टी डालने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इधर वन क्षेत्राधिकारी दीप जोशी का कहना है कि देवदार  की जड़ों में मिट्टी डालने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। उनके  खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed