{"_id":"68bdbcba32f6f2e52d0fe696","slug":"soft-toys-got-a-place-in-the-house-of-himalayas-champawat-news-c-229-1-shld1026-129000-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: साॅफ्ट टाॅयज को मिला हाउस ऑफ हिमालयाज में स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: साॅफ्ट टाॅयज को मिला हाउस ऑफ हिमालयाज में स्थान
Sun, 07 Sep 2025 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 07 Sep 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में सॉफ्ट टाॅयज बनाती स्वयं सहायता समूह की महिलाएं । स्रोत: पालिका
चंपावत। उत्तराखंड के ई-मार्केट प्लेस हाउस ऑफ हिमालयाज के प्रीमियम उत्पाद श्रेणी में चंपावत नगर पालिका के साॅफ्ट टाॅयज को स्थान मिला है। पालिका क्षेत्र की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से फैब्रिक से तैयार किए जा रहे साॅफ्ट टॉयज को प्रामाणिकता मिलने के साथ ही उत्पादों का बढ़ावा मिलेगा। इससे अधिक से अधिक महिलाएं इस काम से जुड़कर आत्मनिर्भर बनेंगी।
नगर पालिका के ईओ भरत त्रिपाठी ने बताया कि चार साल से स्वयं सहायता समूह की 25 महिलाएं बिना मशीन के हाथ से बुनकर सॉफ्ट टॉयज तैयार कर रही हैं। इन टॉयज की स्थानीय बाजार के साथ ही भारत के कई राज्यों में मांग है। सॉफ्ट टाॅयज में डॉयनासोर, टेडी, डॉग, डॉल आदि तैयार किए जाते हैं। इनके दाम 350 से 1800 रुपये तक हैं। ईओ त्रिपाठी ने बताया कि सरकार की ओर से भी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। संवाद
कोट
वह दिन दूर नहीं जब चंपावत की हर एक महिला इस रोजगार से आत्मनिर्भर बन प्रदेश की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। समूह की महिलाओं को पालिका की ओर से भी आत्मनिर्भर बाने के लिए काम किया जा रहा है। - प्रेमा पांडेय, नगर पालिका अध्यक्ष, चंपावत