फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Smugglers cut down eight cedar trees

Champawat News: तस्करों ने काट दिए देवदार के आठ पेड़

Sat, 27 Jan 2024 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 27 Jan 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Smugglers cut down eight cedar trees
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के आदर्श कलौनी भेड़खान मोहल्ले में वन तस्करों ने देवदार के आठ हरे पेड़ों पर आरी चला दी। इसकी प्रशासन और वन विभाग को भनक तक नहीं लगी। लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन और वन विभाग हरकत में आया। उन्होंने मौके से कुछ गिल्टे और लकड़ी काटने की मशीन को कब्जे में लिया। टीम के पहुंचने की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार हो गए। इसके अलावा आसपास के 10 से अधिक और पेड़ों पर निशान (तने छिले हुए) मिले जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इन पेड़ों को सुखाने की तैयारी थी।
विज्ञापन

तहसीलदार विजय गोस्वामी ने बताया कि आदर्श कलौनी में देवदार के कई पेड़ों के काटने की सूचना पर राजस्व और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मौके से देवदार के कटे आठ पेड़ों के ठूंठ मिले। तहसीलदार ने बताया कि मौके से देवदार के गिल्टे और पेड़ काटने वाली मशीन भी बरामद की गई है।
विज्ञापन

वन दरोगा नंदा बल्लभ भट्ट ने बताया कि मौके से 12 गिल्टे बरामद किए गए हैं। तहसीलदार और वन दरोगा ने बताया कि देवदार के पेड़ काटने की किसी भी व्यक्ति को अनुमति नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि पेड़ काटने वाले आरोपी का पता लगाया जा रहा है। इस दौरान राजस्व उपनिरीक्षक राकेश पंगरिया, वन बीट अधिकारी पीयूष बिष्ट के साथ पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुमति लेने की बात कहकर लोगों को गुमराह कर रहा था तस्कर
लोहाघाट (चंपावत)। वन तस्कर भेड़खान मोहल्ले में करीब पांच-छह दिनों से देवदार के हरे पेड़ों को एक-एक कर काट रहे थे। प्रशासन और राजस्व विभाग को इसकी कोई जानकारी नहीं थी। लोगों ने बताया कि तस्कर इन पेड़ों को काटने की अनुमति लेने की बात कहते थे जिस वजह से लोगों ने इसका विरोध नहीं किया। जब तस्करों ने हरे पेड़ों को काटना शुरू किया तब लोगों को शक हुआ और इसकी शिकायत प्रशासन से की। इसके बाद तस्करों के करतूत सामने आई। संवाद
ठूंठ में आग लगाकर सबूत मिटाने की कोशिश
लोहाघाट (चंपावत)। तस्करों ने पेड़ों को काटने के बाद उनकी शिनाख्त मिटाने के लिए ठूंठ में आग लगाई थी ताकि कोई सबूत न मिल सके। तस्करों ने लकड़ी चीरकर पास में ही एक कमरे में रखी गई थी, वहीं लकड़ी काटने वाली मशीन भी रखी मिली। संवाद

राजस्व विभाग करेगा कार्रवाई : डीएफओ
लोहाघाट (चंपावत)। प्रभागीय वनाधिकारी आरसी कांडपाल ने बताया कि देवदार के पेड़ काटने का मामला उनके संज्ञान में आया है। वन विभाग की टीम को भी मौके पर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि सभी पेड़ नगर की नजूल भूमि से काटे गए हैं। अगर आरक्षित वन विभाग की जमीन पर पेड़ काटे जाते हैं तो वन विभाग कार्रवाई करेगा। नगर के पास नजूल भूमि पर पेड़ काटे गए हैं तो राजस्व विभाग इस पर कार्रवाई करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed