फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Smashed flattened houses in the village, the family survived

तड़ीगांव में मकान जमींदोज, बाल-बाल बचे परिजन

Sun, 24 Jul 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 24 Jul 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
Smashed flattened houses in the village, the family survived
तड़ीगांव में मकान जमींदोज, बाल-बाल बचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
 बाराकोट के तड़ीगांव में रौताकांला तोक में उमेश राम का भवन जमींदोज हो गया। हादसे के वक्त उमेश की मां और बच्चे घर पर थे।
विज्ञापन


परिवार वालों ने भागकर जान बचाई। चीख पुकार सुन पड़ोसियों को इसकी जानकारी मिली।  प्रधान संजय जोशी ने पटवारी दयाकिशन भट्ट को इसकी सूचना दी। रविवार को पटवारी ने मौका मुआयना कर नुकसान की जानकारी ली। भवन के ध्वस्त होने पर परिवार ने पड़ोस के सुुंदर राम के यहां शरण ली है। 

चंपावत जिले के दस सड़कें अब भी बंद हैं। रविवार को धौन-सल्ली  मार्ग में एक कार खराब रोड में फंस गई। प्रधान पूरन सिंह रावत सहित अन्य ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद निकाला। वहीं कई जगह रूक-रूक कर भूस्खलन अब भी जारी है। भूस्खलन से आवाजाही में खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


उधर, नौमाना के दीपक चंद्र, बालादत्त, शेखरानंद की आंगन की दीवार ध्वस्त होने से मकान को खतरा बना हुआ है। जीआईसी डोबाभागू का प्रार्थना स्थल की दीवार ध्वस्त होने से नीचे के भवन में मलबा आ गया है। लोहाघाट में जगदीश राम की गौशाला ध्वस्त हो गई है। कोयाटी में पाइप लाइन ध्वस्त हो गई है। बलांई के चंदन सिंह के मकान के नीचे का खेत ध्वस्त होने से मकान को खतरा पैदा हो गया है। खूना से नई बलांई को जाने वाली सड़क आठ मीटर ध्वस्त होने से आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं। खूना के प्रकाश सिंह के आंगन की दीवार ध्वस्त हो गई है। विविल में पेयजल लाइन, चौड़ाराजपुरा में शिवराम के आंगन की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर 72 घंटे का एलर्ट
भले ही रविवार को मौसम खुशगवार रहा, लेकिन सोमवार से फिर से तेज बारिश मुमकिन है। मौसम विभाग ने 25 जुलाई की सुबह से भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। इसके मद्देनजर प्रशासन ने सभी विभागों को मुस्तैद रहने के निर्देश जारी किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed