फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Siter Ties Rakhi to DM

ब्रह्मकुमारी बहनों ने डीएम और एसपी को बांधी राखी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Siter Ties Rakhi to DM
स्कूल में बनी राखी के साथ राजकीय प्राथमिक विद्यालय जौलाड़ी के छात्र-छात्राएं। - फोटो : CHAMPAWAT
रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर विभिन्न स्कूलों और संस्थानों में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ज्योति बेन ने डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय और पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारियों को राखी बांधी।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने लोगों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए इस पर्व के आदर्श व गरिमा को अक्षुण्ण रख पवित्र भावना से अभिसक्त होकर पर्व मनाने की अपील की है।
विज्ञापन

बीएड प्रशिक्षुओं ने बनाई सुंदर राखियां
चंपावत। मां पूर्णागिरी कॉलेज ऑफ एजूकेशन के प्रशिक्षुओं ने रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने सुंदर राखियां बनाईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. गिरीश चंद्र पचौली और संचालन बीएड तृतीय सेमेस्टर की पूजा पांडेय और संगीता आर्या ने किया। इस मौके पर सोनी लोहिया, मनोज सकलानी, नवीन चंद्र पुनेठा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में बनी राखी पहनेंगे जौलाड़ी प्राथमिक विद्यालय के छात्र
पाटी (चंपावत)। प्राथमिक विद्यालय जौलाड़ी के छात्र-छात्राएं रक्षाबंधन पर खुद अपने स्कूल में बनाई राखी को पहनेंगे। शिक्षिका तनुजा वर्मा ने बुधवार को राखी बनाने के साथ छात्र-छात्राओं को राखी बनाने के तरीके भी बनाए। शिक्षिका ने करीब सवा घंटे में 15 राखियां तैयार की हैं। शिक्षक सुभाष ने बताया कि इन राखियों में रंगीन ऊन, रंगीन पेपर, स्टोन आदि का उपयोग किया गया है। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक राखी बनाने की प्रक्रिया सीखी।

चंपावत में जिलाधिकारी एसएन पांडेय को राखी बांधतीं ब्रह्मकुमारी बहिन।

चंपावत में जिलाधिकारी एसएन पांडेय को राखी बांधतीं ब्रह्मकुमारी बहिन।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed