फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Site engineer and carpenter died after getting into a septic tank

Champawat News: सेप्टिक टैंक में उतरे साइट इंजीनियर और कारपेंटर की मौत

Sun, 07 Sep 2025 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 07 Sep 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Site engineer and carpenter died after getting into a septic tank
टनकपुर के इंजीनियरिंग कालेज के निर्माणाधीन गर्ल्स हास्टल के सेेफ्टी टैंक से दोनों लोगों को निका
टनकपुर (चंपावत)। डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग काॅलेज के निर्माणाधीन गर्ल्स हॉस्टल के सेप्टिक टैंक की शटरिंग खोलकर उतरे कार्यदायी संस्था के साइट इंजीनियर और कारपेंटर की टैंक में गिरने से मौत हो गई। दोनों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाने के साथ ही उनके परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि रविवार को दोपहर करीब 3:30 बजे कॉलेज के निर्माणाधीन गर्ल्स हाॅस्टल के सेप्टिक टैंक में कार्यदायी संस्था रामपुर की अग्रवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी के साइट इंजीनियर मूल निवासी ग्राम चगेटी, तहसील भनोली निवासी और हाल घसियारामंडी शिवराज चौहान (28) पुत्र प्रेम सिंह और कारपेंटर मूल निवासी नौगवां बीसलपुर, पीलीभीत (यूपी) हसन (24) पुत्र तौकीर रजा के सेप्टिक टैंक में अचेत पड़े होने की सूचना मिली।
विज्ञापन

इस पर कोतवाल चेतन रावत के नेतृत्व के एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। यहां डाॅ. मानवेंद्र शुक्ला ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचे साथी कर्मियों और रिश्तेदारों ने बताया कि करीब पांच माह पहले ही सेप्टिक टैंक बना दिया गया था लेकिन उनके एक साथ जुड़े तीन टैंकों को बारिश के चलते नहीं खोला जा सका था। टैंक में एक फिट से अधिक पानी भरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथी कर्मियों ने बताया कि दोपहर में पहले एक टैंक को खोला गया। इसके बाद दोनों दूसरे टैंक में घुसे तो वहां बनी गैस की चपेट में आ गए। काफी देर तक उनके न निकलने पर अन्य कर्मियों ने आवाज दी। उनके बाहर न आने पर जब देखा तो दोनों वहां अचेत पड़े थे। सीओ ने अस्पताल में मृतकों के साथी कर्मियों से घटना की जानकारी ली।

--
घर का इकलौता चिराग था साइट इंजीनियर शिवराज
मृतक साइट इंजीनियर शिवराज चौहान और कारपेंटर हसन दोनों ही अविवाहित थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और परिचित शोक में डूब गए। दोनों के साथी कर्मियों ने बताया कि नवनिर्मित सेप्टिक टैंक में तीन चैंबर बने हैं। इसमें से पहले चैंबर की शटरिंग को तोड़ने के बाद वे दोनों दूसरे टैंक में गए। मृतक इंजीनियर के रिश्तेदार पवन ने बताया कि शिवरात परिवार का इकलौता चिराग था। उनकी तीन बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है, शिवराज अविवाहित था। कारपेंटर हसन के रिश्तेदार सलमान आदि ने बताया कि हसन भी अविवाहित था। परिवार में तीन भाइयों में मो. रजा और अहमद रजा के बाद वह सबसे छोटा था। बताया जा रहा है कि पांच माह से चैंबर बंद होने से उसमें गैस बन गई थी।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed