{"_id":"5e7115268ebc3ea7d60125ba","slug":"shriman-prepared-ten-km-long-trekking-route-champawat-news-hld3775981154","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीमिशन ने तैयार किया दस किमी लंबा ट्रैकिंग रुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीमिशन ने तैयार किया दस किमी लंबा ट्रैकिंग रुट
विज्ञापन
देवीधुरा (चंपावत)। श्रीमिशन संस्था की ओर से यहां रमणीक एवं अध्यात्मिक स्थलों को पर्यटन, अध्यात्म, योग, आयुर्वेद, होम्योपैथिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा से जोड़ने के लिए सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। मिशन के महाप्रबंधक दीपक जोशी एवं संस्था के संयोजक दीपक बिष्ट के नेतृत्व में लगभग 15 युवाओं के दल ने बाराहीधाम से लेकर सांगो, डुगराकोट, गगरचूला, मसरधुरा, शौकिया खोला, श्रीकोट आदि स्थानों का चयन किया। इस दौरान दस किमी लंबा ट्रैकिंग रुट भी तैयार किया गया।
बताया गया कि सांगों में वेद आश्रम को पुनर्जीवित कर यहां विभिन्न पैथियों के माध्यम से पर्यटकों को आरोग्य भी प्रदान किया जाएगा। दीपक बिष्ट के अनुसार पहाड़ों में यह अभिनव प्रयोग किया जा रहा है, जिसके जरिये रोजगार, नए पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों से लोगों को रुबरू कराया जाएगा। दस किमी लंबे इस दायरे में शुरुआती तौर पर तीन दिन की ट्रैकिंग की जाएगी। जिसमें शौकिया खोला में रॉक क्लाइंबिंग की व्यवस्था होगी। मसरधुरा में छोटी छोटी गुफाएं भी हैं। जिन्हें संस्था की ओर से विकसित किया जा रहा है।
दल में ये लोग रहे शामिल
देवीधुरा(चंपावत)। सर्वेक्षण दल में विनोद बिष्ट, गिरीश सिंह, अर्जुन सिंह, विमल सिंह, सौरभ बिष्ट, अमित कुमार, पंकज सिंह, भुवन बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, धन सिंह बिष्ट, राजेंद्र कठायत आदि शामिल रहे। संवाद