फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Shop and house destroyed by short circuit

शार्ट सर्किट से दुकान एवं मकान स्वाहा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
Shop and house destroyed by short circuit
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के नेपाल सीमा से लगे सुल्ला और कमलेड़ी गांवों में दुकान और मकान में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। राजस्व कर्मियों की ओर से मौका मुआयना कर क्षति का आकलन किया जा रहा है। दोनों जगह आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

राजस्व उप निरीक्षक सलमान ने बताया कि दीपावली पर्व पर सोमवार देर रात सीमावर्ती सुल्ला गांव में दान सिंह की परचून की दुकान और कमलेड़ी के कल्याण सिंह के मकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। मौका मुआयना कर क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। आग लगने से दान सिंह की परचून की दुकान के साथ लगी सस्ता गल्ला की दुकान में रखा सामान जल गया। ग्रामीणों की घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से राशन, सामान, कंप्यूटर और छह मुर्गियां जल गईं। इसके अलावा कमलेड़ी गांव में भी शॉर्ट सर्किट से कल्याण सिंह के मकान में आग लगने से 65 हजार की नकदी, सोने के जेवर, बेड, टीवी, सोफा आदि जल गए। लोगों ने दोनों पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed