फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Shaheed Prakash Singh motor road in bad condition

Champawat News: शहीद प्रकाश सिंह मोटर मार्ग बदहाल

Fri, 23 Jan 2026 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 23 Jan 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Shaheed Prakash Singh motor road in bad condition
डामरीकरण के इंतजार में बदहाल पड़ा शहीद प्रकाश सिंह मोटर मार्ग। स्रोत: ग्रामीण
लोहाघाट (चंपावत)। छमनियां से पाटनगांव होते हुए झूमाधूरी मेला स्थल को जोड़ने वाले शहीद प्रकाश सिंह मोटर मार्ग बदहाल होने लोगों के लिए सफर आसान नहीं हो रहा है। जर्जर हाल मोटर मार्ग पर सफर हमेशा खतरनाक रहता है। करीब पांच वर्ष पूर्व लोक निर्माण विभाग ने शहीद लांसनायक प्रकाश सिंह के नाम पर इस मार्ग का निर्माण किया गया था, लेकिन तब से इसकी कोई मरम्मत या सुधार नहीं हुआ। कई जगह दीवारें टूट चुकी हैं। पहाड़ी से गिरा मलबा सड़क पर जमा है।
विज्ञापन

नालियां बंद होने से पानी सड़क पर बह रहा है, इससे वाहन चालकों को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है। यह मार्ग पिथौरागढ़ एनएच के लिए शॉर्टकट है और मां झूमाधूरी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं और ठुलखोली गैस गोदाम से जुड़े वाहनों के लिए महत्वपूर्ण है। झूमाधूरी मेला महोत्सव समिति के अध्यक्ष मोहन पाटनी ने बताया कि सड़क सुधारीकरण के लिए डीएम मनीष कुमार को ज्ञापन दिया है। उम्मीद है जल्द समाधान होगा। पूर्व ग्राम प्रधान सुभाष विश्वकर्मा, मदन बोहरा, शोबन सिंह बोहरा, रमेश पाटनी ने कहा कि सड़क गांव की लाइफ लाइन है। बदहाल मोटर मार्ग के चलते बड़ी आबादी समस्या से जूझ रही है।
विज्ञापन

कोट
मोटर मार्ग बदहाल होने के कारण बड़ी आबादी को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लंबे समय से मोटर मार्ग को ठीक करने की मांग कर रहे हैं। - राहुल पाटनी, स्थानीय
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद के नाम पर मोटर मार्ग तो कर दिया, लेकिन इसे ठीक नहीं किया गया है। यह मार्ग पिथौरागढ़ जाने के लिए शॉर्टकट मार्ग है, लेकिन फिर भी इसको ठीक नहीं किया गया है। - हरीश सिंह पाटनी, स्थानीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed