फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Seven day training of Scout Master Guide Captain begins

Champawat News: स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन का सात दिनी प्रशिक्षण शुरू

Tue, 09 Apr 2024 09:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 09 Apr 2024 09:42 PM IST
विज्ञापन
Seven day training of Scout Master Guide Captain begins
लोहाघाट डायट में आयोजित प्र​शिक्षण में शामिल स्काउट। स्रोत: डायट

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान डायट में सात दिनी बेसिक स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन कोर्स का प्रशिक्षण शुरू हो गया है।
डायट सभागार में प्राचार्य हरक राम कोहली ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। एलओसी जगन्नाथ गोस्वामी ने बताया कि सात दिनी प्रशिक्षण में स्काउट मास्टर्स गाइड कैप्टन को बेसिक कोर्स के तहत तंबू निर्माण, ध्वज शिष्टाचार, पुल निर्माण, गांठ बंधन, प्राथमिक चिकित्सा आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला स्काउट कमिश्नर श्याम दत्त चौबे ने स्काउट गाइड के इतिहास के बारे में जानकारी दी।

संचालन डायट प्रवक्ता शिवराज सिंह तड़ागी, डॉ. अरुण कुमार तलनियां, डॉ. कमल गहतोड़ी ने किया। प्रशिक्षण में 35 डीएलएड प्रशिक्षु प्रतिभाग कर रहे हैं। इस मौके पर जिला कमिश्नर गाइड सुशीला चौबे, जिला प्रशिक्षण आयुक्त नमिता जोशी, जिला सचिव दया कृष्ण जोशी, मनोज भाकुनी, लता आर्या, पारुल शर्मा, दीपक सोराड़ी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed