{"_id":"667d9d018442687a720eb922","slug":"security-arrangements-necessary-near-danger-zone-swanla-joshi-champawat-news-c-229-1-shld1026-109641-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: डेंजर जोन स्वांला के पास सुरक्षा इंतजाम जरूरीः जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: डेंजर जोन स्वांला के पास सुरक्षा इंतजाम जरूरीः जोशी
Thu, 27 Jun 2024 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 27 Jun 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
सुरेश जोशी, प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा।
चंपावत। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि एनएच पर स्वांला के पास सुरक्षा इंतजार जरूरी हैं। यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। तीन माह तक एनएच और प्रशासन को इस स्थान पर अधिकारियों की तैनाती करनी चाहिए। यहां पर पहाड़ी से गिरता मलबा और पत्थर लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं।
जोशी ने सीएम के सामने इस मामले को रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्वांला के पास बने डेंजर जोन पर व्यवस्था बदहाल हैं। यहां एनएच का कोई अधिकारी नहीं है। कम से कम जुलाई, अगस्त और सितंबर तक यहां लोगों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मी, मलबा हटाने के लिए एनएच की मशीनें जरूरी हैं। प्रशासन को भी इसका संज्ञान लेना चाहिए। बारिश के मौसम में स्वांला क्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही यात्रियों की जान पर खतरा बना सकती है। हादसे के बाद सजग होने से अच्छा है कि पहले ही इंतजाम कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि स्वांला में मार्ग बंद होने पर वाहन चालक धैर्य नहीं रखते हैं। कई लोग लाइन तोड़कर आगे जाने के लिए वाहनों को यहां वहां से आगे बढ़ा देते हैं। यह सही नहीं है। संवाद