{"_id":"57d838394f1c1b193bd4847a","slug":"school-teacher-protesting","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपार की लड़ाई लड़ेंगे शिक्षक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपार की लड़ाई लड़ेंगे शिक्षक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Tue, 13 Sep 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर पाटी में धरना देते राशिसं के शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
20 सूत्रीय मांगों को लेकर राजकीय शिक्षक संघ की हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। शिक्षकों ने यहां बीईओ कार्यालय में धरना दिया। कोर कमेटी का गठन कर आगे की रणनीति तय की गई। ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश नाथ की अध्यक्षता और मंत्री अनिल कुमार के संचालन में हुई सभा में आरपार की लड़ाई लड़ने का एलान किया गया। मदन राम आर्य, श्याम सिंह बोहरा, नवीन पंत, सुरेश पांडेय, प्रताप बिष्ट आदि ने धरना दिया।
लोहाघाट बीआरसी सभागार में ब्लॉक अध्यक्ष दीपक अधिकारी की अध्यक्षता और विजय कुमार जोशी के संचालन में हुई बैठक में शिक्षकों ने कहा कि समय रहते मांगें पूरी नहीं हुई तो आगामी विधानसभा चुनावों में सरकार को सबक सिखाया जाएगा। वहां पर जिलाध्यक्ष पान सिंह मेहता, मंत्री जगदीश अधिकारी, ब्लॉक उपाध्यक्ष मेनका वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
पाटी में संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सतीश जोशी ने निर्णायक आंदोलन की चेतावनी दी। संकुल स्तर पर भी धरना करने की बात कही गई। इस मौके पर प्रदीप जोशी, ओमप्रकाश दोहरे, जीवन पांडेय, केदार दत्त, गोकुलानंद भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन