फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Salaries of those who collect less will be stopped

कम वसूली करने वाले अमीनों का वेतन आहरित न किया जाए : डीएम

Fri, 15 Dec 2023 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 15 Dec 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Salaries of those who collect less will be stopped
चंपावत जिला सभागार में राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक लेते डीएम नवनीत पांडे। स्रोत:सूचना वि
चंपावत। डीएम नवनीत पांडे ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को अभियान चलाकर राजस्व वादों का निस्तारण करने को कहा है। उन्होंने आगामी माह मार्च तक लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत वसूली किए जाने के भी निर्देश दिए हैं। कहा कि जिन अमीनों की ओर से कम वसूली की जा रही है उनका वेतन आहरित न किया जाए।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिला सभागार में राजस्व विभाग की मासिक स्टाफ बैठक में डीएम जिले में कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि अपराधों पर पूर्ण नियंत्रण हो, अपराधी को उसके किए अपराध की सजा मिले इसके लिए ठोस साक्ष्य जुटाए जाएं। उन्होंने शीतकाल में सभी तहसील मुख्यालय, नगरीय क्षेत्रों और कस्बों में अलाव जलाने के साथ ही जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित करने पर जोर दिया। समीक्षा के दौरान जिला आबकारी अधिकारी तपन पांडे ने बताया कि 62 करोड़ 96 लाख के सापेक्ष वर्तमान तक 51 करोड़ 77 लाख राजस्व प्राप्ति हो गई है। डीएम ने निर्देश दिए कि जिले में शराब की दुकानों में कहीं भी ओवर रेटिंग न हो। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि जिले में अवैध खनन रोकने के लिए लगातार छापामारी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए डीएम ने आगामी मार्च तक लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत वसूली करने और जिन अमीनों की ओर से कम वसूली की जा रही है उनका वेतन आहरित न किए जाने के निर्देश भी दिए। बैठक में एडीएम हेमंत वर्मा, एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट टनकपुर आकाश जोशी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गीता गौतम आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed