फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rural youth learning to follow lockdown

लॉकडाउन के अनुपालन की सीख दे रहे रायनगर के युवा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 11:22 AM IST
विज्ञापन
Rural youth learning to follow lockdown
प्रेरित करने वाले स्लोगनों के साथ ग्रामीण युवा। - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी 
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना वायरस से जारी लॉकडाउन के बीच रायनगर चौड़ी गांव के युवा नई पहल कर रहे हैं। ये नौजवान गांव में लोगों को लॉकडाउन का पालन करने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का महत्व बताते हुए इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं। बुधवार को इन नौजवानों ने गांव के लोगों को मास्क पहनने और मास्क न होने की दशा में रूमाल को मुंह पर लपेटने की सीख दी। ये युवा गांव में स्वच्छता की अलख भी जगा रहे हैं। उन्होंने टिन के करीब 50 कूड़ेदान तैयार कर गांव के प्रमुख स्थानों पर रखे हैं। ग्राम प्रधान जितेंद्र राय के नेतृत्व में युवाओं ने इससे पहले डिग्री कॉलेज से गांव के मंदिर तक रास्ते की सफाई की। डोबरा से मल्लीचौड़ी, गल्ला से लोहावती नदी, डांग से नवाड तोक तक के सारे रास्तों को साफ कर झाड़ियों का कटान कर बेहतर किया गया है। बाद में जागरूक करने वाले स्लोगन लिखे कूड़ेदान लगाये। अभियान में राहुल राय, विकास कापड़ी, करन राय, सचिन राय, गोविंद राय, नीरज राय, सोनू खुल्बे, विकास राय आदि तमाम युवा जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed