फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rs 534 lakh sanctioned for construction of GIC hostel

Champawat News: जीआईसी के छात्रावास निर्माण के लिए 534 लाख रुपये मंजूर

Sat, 29 Mar 2025 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 29 Mar 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Rs 534 lakh sanctioned for construction of GIC hostel
चंपावत। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत पीएमश्री जीआईसी चंपावत में एक आधुनिक छात्रावास निर्माण के लिए शासन ने 534 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। इस छात्रावास के बनने से चंपावत के छात्र-छात्राओं को बेहतर आवासीय सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन


जीआईसी में स्कीम फॉर स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट फॉर कैपिटल एक्सपेंडिचर (एसएएससीआई) के तहत राशि छात्रावास निर्माण के लिए आवंटित की गई है। शासन की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि कार्यदायी संस्था निर्माण तय समय में पूरा करने के साथ ही गुणवत्ता मानकों के अनुरूप करेगी। जबकि सुरक्षा और तकनीकी मानकों का अनुपालन भवन निर्माण कार्य एनबीसी और उत्तराखंड भवन उपविधियों के अनुरूप किया जाएगा।
विज्ञापन

जीआईसी परिसर में सौर ऊर्जा संयंत्र और अग्नि सुरक्षा प्रणाली भी स्थापित की जाएगी। गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण, निर्माण कार्य की तृतीय पक्ष गुणवत्ता परीक्षण के माध्यम से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस निर्माण कार्य के लिए आवंटित धनराशि वित्तीय वर्ष 2024-25 में खर्च की जाएगी और 31 मार्च 2025 तक उपयोगिता प्रमाणपत्र शासन को प्रस्तुत किया जाएगा। योजना के अंतर्गत किसी भी प्रकार के पुनर्विनियोजन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जीआईसी के प्रधानाचार्य उमेद सिंह बिष्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत छात्रावास निर्माण के लिए राशि जारी हो गई है। इस सुविधा से छात्र-छात्राओं को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed