{"_id":"bc4876faa6ae6e5e5fe8771eff1e2368","slug":"rs-29-subsidized-cylinders-mounted-on-shock-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्सिडी वाले सिलेंडर पर लगा 29 रुपये का झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्सिडी वाले सिलेंडर पर लगा 29 रुपये का झटका
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sun, 01 Nov 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवंबर में आम उपभोक्ताओं की जेब से रसोई गैस सिलेंडर के लिए अधिक रकम निकलेगी। गैस सिलेंडर में ये बढ़ोतरी 29 से 30 रुपये तक हुई है।
विज्ञापन
लोहाघाट गैस वितरण केंद्र के प्रभारी प्रदीप कार्की ने बताया कि सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। नवंबर में ये सिलेंडर 568 रुपये से बढ़कर 597 रुपये का मिलेगा, जबकि गैर सब्सिडी वाला सिलेंडर अक्तूबर में 574 रुपये का था, जो अब बढ़कर 603.50 रुपये का मिलेगा।
वहीं, वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमत फिलहाल पिछले महीने की दर 1104 रुपये पर ही मिलेगी। सब्सिडी और गैर सब्सिडी दोनों श्रेणी के सिलेंडरों में बढ़ोतरी का असर त्योहार के मौके पर आम उपभोक्ताओं को होगा। जिले में 41 हजार से अधिक घरेलू उपभोक्ता और 500 से अधिक व्यावसायिक गैस सिलेंडर उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन