{"_id":"6650cfc3558ecfaf4e002c30","slug":"roadways-bus-stopped-at-half-way-due-to-exhaustion-of-oil-champawat-news-c-229-1-shld1010-108569-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: तेल समाप्त होने से आधे रास्ते पर खड़ी हुई रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: तेल समाप्त होने से आधे रास्ते पर खड़ी हुई रोडवेज बस
Fri, 24 May 2024 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 24 May 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
तेल खत्म होने के बाद लोहाघाट में खड़ी रोडवेज बस। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज बस का बीच रास्ते में खराब होने और रुकने का सिलसिला थम नहीं रहा है। ताजा वारदात में हल्द्वानी से रीठासाहिब को निकली बस का आधे रास्ते में तेल खत्म हो गया। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार को हल्द्वानी से रीठा साहिब निकली रोडवेज बस का लोहाघाट के समीप रास्ते में ही तेल खत्म हो गया। इससे यात्रियों को करीब एक घंटे तक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बस में 32 यात्री सवार थे। परिचालक पुष्कर नेगी ने बताया कि लोहाघाट पहुंचने से पहले गाड़ी में तेल समाप्त हो गया और रिजर्व लग गया। बस को रीठा साहिब जाना था इसलिए एजीएम को तेल खत्म होने की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि बस ठेके पर चल रही है। इसमें तेल पर्याप्त नहीं भरा गया था। बाद में जब एजीएम ने तेल भरने की अनुमति दी उसके बाद तेल भर कर गंतव्य को गए। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।