फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Roadways bus service in rural areas became a dream

Champawat News: ग्रामीण क्षेत्रों में रोडवेज बस सेवा बनी सपना

Fri, 21 Nov 2025 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 21 Nov 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus service in rural areas became a dream
लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज के लोहाघाट डिपो से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रोडवेज बस का संचालन न होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुजुर्गों, दिव्यांगों, छात्राओं को सरकार की ओर से बस में दी जाने वाली सुविधा के लाभ से वंचित होना पड़ रहा है। पहले लोहाघाट डिपो से कई ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बस का संचालन किया जाता था। अब लोहाघाट, पाटी और बाराकोट ब्लाॅक में रोडवेज की एक भी नहीं चल रही है। यहां के लोग टैक्सियों में मनमाना किराया देकर आवाजाही कर रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने जन प्रतिनिधियों, शासन-प्रशासन पर उनकी उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि कोई भी ग्रामीण क्षेत्रों में बस के संचालन की मांग नहीं उठाता है। वर्तमान में रोडवेज डिपो बसों की भारी कमी से जूझ रहा है। रोडवेज की ओर से वर्तमान में बरेली, हल्द्वानी, नैनीताल, काशीपुर, देहरादून, दिल्ली, गुरूग्राम, ऋषिकेश, रूट में बस का संचालन कर रहा है।
विज्ञापन


यूपी के समय ग्रामीण क्षेत्र में होता था बस का संचालन
उत्तर प्रदेश के समय में वर्ष 2003 से पूर्व लोहाघाट डिपो से पंचेश्वर-बरेली, बर्दाखान-बरेली, लोहाघाट- रीठासाहिब, लोहाघाट-देवीधुरा, लोहाघाट-ढोलीगांव, लोहाघाट-रौंसाल, लोहाघाट-चमदेवल रूटों पर बस का संचालन किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
वर्तमान में लोहाघाट डिपो में कुल 32 बटें हैं। इनमें से 11 बसें पर्वतीय क्षेत्रों के मानकों पूरा कर चुकी हैं। 12 नई बसें दिल्ली रूट पर संचालित हो रही हैं। शासन की ओर से लोहाघाट डिपो को नई बसें मिलने पर लोहाघाट- सिमलखेत-अल्मोड़ा और लोहाघाट तामली मंच के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी। - धीरज वर्मा, एजीएम लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed