फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Roadways bus engine caught fire, there was chaos among passengers

अराजकता फैलाने के आरोपियों पर बरसी भीड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus engine caught fire, there was chaos among passengers
चंपावत। लंबे समय से महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ करने और देर रात बाजार में हुड़दंग काटने के दो आरोपियों पर लोगों ने जमकर लात-घूंसे बरसाए। पुलिस ने भीड़ से एक आरोपी को बमुश्किल छुड़ाया। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। शाम को आरोपियों के खिलाफ 151 के तहत कार्रवाई की गई। जिन्हें बृहस्पतिवार को एसडीएम की अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

व्यापारियों और अन्य लोगों का आरोप है कि शांत बाजार व छतार में दुकान चलाने वाले कुछ युवक बीते कुछ समय से क्षेत्र में अराजकता फैला रहे हैं। मंगलवार रात चार युवकों ने नशे में धुत हो शांत बाजार में उत्पात मचाया। विरोध करने पर राहगीरों से भी अभद्रता की। मामले की भनक लगने पर बुधवार सुबह काफी लोग शांत बाजार पहुंचे। लोगों ने हुड़दंग के एक आरोपी को दबोच उसकी धुनाई शुरू कर दी थी। मौका पाकर आरोपी युवक भाग गया था। उसके बाद लोगों के हत्थे दूसरा युवक चढ़ गया।
विज्ञापन

होटल में ही भीड़ उस युवक पर टूट पड़ी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। भीड़ के बीच से युवक को पुलिस छुड़ाकर कोतवाली ले गई। कोतवाली में भी कोतवाल धर्मवीर सोलंकी और लोगों के बीच मामले को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। बाद में सीओ ध्यान सिंह ने समझा कर मामले को सुलझाया। कोतवाली में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, नगर अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, जिला पंचायत सदस्य विजय बोहरा, सभासद मोहन भट्ट, रोहित बिष्ट, नंदन तड़ागी, यशवंत बोहरा, दिनेश महराना, भूपेंद्र नाथ, हेम जोशी, भुवन पांडेय, विवेक बिष्ट, विक्की चौधरी, नीरज वर्मा, सतीश तिवारी, आदर्श भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed