{"_id":"59b6c8eb4f1c1be77f8b5fba","slug":"road-jammed-police-opened","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क जाम, पुलिस ने खुलवाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क जाम, पुलिस ने खुलवाया
अमर उजाला ब्यूरो, बनबसा (चंपावत)।
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
बनबसा में डिवाईडर निर्माण के खिलाफ एनएचएआई के खिलाफ आक्रोश जताते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यहां स्टेडियम मार्ग के पास एनएचएआई पर सोमवार को डिवाइडर बनाने आए एनएचएआई कर्मियों को जनाक्रोश का सामना करना पड़ा। इस कारण सड़क के एक ओर आधे घंटे तक जाम लग गया। लोगों ने थाने के पास भी सड़क पार करने के लिए डिवाइडर पर कट देने की मांग की।
एनएचएआई (125/9) पर सितारगंज से टनकपुर तक डिवाइडर बनाया जा रहा है। इसके लिए कार्मिक सोमवार को मिनी स्टेडियम मार्ग के पास पहुंचे। सूचना पर लोगों ने एनएचएआई कर्मियों और कार्यदायी संस्था के लोगों को घेर लिया। वे स्टेडियम जाने वाले मार्ग के पास एनएचएआई पर डिवाइडर निर्माण का विरोध करने लगे। एनएचएआई के धर्मवीर मानकों के तहत वहां डिवाइडर निर्माण को सही बता रहे थे जबकि स्थानीय नागरिक स्टेडियम मार्ग के पास और थाने के करीब सड़क पार करने की जगह देने की मांग पर अड़े रहे। इससे वहां जाम लग गया। थानाध्यक्ष राजेश पांडेय ने लोगों को समझा, बुझाकर जाम खुलवा दिया। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने बताया कि वे एनएचएआई के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर हल निकालने का प्रयास कर रहे हैं। तब तक के लिए डिवाइडर निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मिनी स्टेडियम मार्ग, थाने के पास सड़क पार करने को जगह देने को पहले ही कहा गया है। इनमें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेश चंद, मदन बोरा, श्याम सिंह, तारा दत्त थ्वाल, ध्रुवपाल, रिंकु थ्वाल आदि थे।
ढाई से छह किमी अतिरिक्त फेर लगाना होगा
बनबसा (चंपावत)। एनएचएआई पर मिनी स्टेडियम मार्ग से पूर्वी छोर पर स्टेडियम, जीजीआईसी, डिग्री कॉलेज, नगर पंचायत कार्यालय, अस्पताल के अलावा चूनाभट्ठा, चंदफार्म, देशीफार्म, गढ़ीगोठ, पश्चिमी छोर पर बमनपुरी, पंथागोठ का संपर्क मार्ग है। डिवाइडर निर्माण से लोगों को ढाई किमी से छह किमी का अतिरिक्त फेर लगाकर आवागमन करना होगा। इसमें छात्र-छात्राओं को अधिक परेशानी होगी।
विज्ञापन
रोडवेज वर्कशॉप के सामने डिवाइडर में कट देने की मांग, ज्ञापन सौंपा
टनकपुर (चंपावत)। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण कार्य में रोडवेज वर्कशॉप के सामने डिवाइडर में कट दिए जाने की मांग उठाई है। इस बाबत उन्होंने एसडीएम अनिल चन्याल को ज्ञापन सौंपा है। पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रजापति के नेतृत्व में तहसील पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा है कि पीलीभीत चुंगी से पिथौरागढ़ चुंगी तक राजमार्ग में निर्मित डिवाइडर में रोडवेज वर्कशॉप के सामने कट न देने से रोडवेज बसों को वर्कशाप में प्रवेश, निकास के लिए लंबा घुमाव लेना पड़ रहा है। उन्होंने वर्कशॉप के सामने सड़क के दोनों ओर आवागमन के लिए डिवाइडर में कट दिलाने की मांग की है। इनमें निगम कुमार गुप्ता, सुकुमार राय, आनंद कुमार मौर्य, विद्या जुकरिया, मो. कमर, भीम रजवार आदि थे।