फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Road Block in Champawat

मलबा आने से तीन घंटे बंद रहा टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Road Block in Champawat
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग खुलने पर निकलते वाहन। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। बारिश के कारण मलबा आने से टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग शनिवार शाम तीन घंटे बंद रहा। इस दौरान टनकपुर से पहाड़ की ओर आ रही रोडवेज की चार बसें रास्ते में ही फंस गई जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। रात को यह बसें चंपावत पहुंची। प्रशासन ने यात्रियों के रहने और खाने की व्यवस्था चंपावत में कराई। वहीं बाटनागाड़ नाले से खतरे को देखते हुए प्रशासन ने पूर्णागिरि धाम की यात्रा रोक दी है।
विज्ञापन

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार दोपहर 2:20 बजे स्वांला और कोट अमोड़ी में आए मलबे से आवाजाही बाधित रही। बारिश कम होने पर काम शुरू हुआ और शाम 5:25 बजे मलबा हटाया जा सका। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि पत्थर गिरने और सड़क के संकरा होने से जिले भर में कई जगह आवाजाही जोखिमभरी बनी हुई है। सड़क खुलने के बावजूद खतरे के मद्देनजर प्रशासन ने रात में वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी है। दिनभर में कई बार सड़क बंद रहने और खतरे के मद्देनजर वाहनों को टनकपुर के ककरालीगेट और चंपावत में कोतवाली एवं बनलेख में रोका गया।
विज्ञापन

वहीं बाटनागाड़ नाले से खतरे को देखते हुए प्रशासन ने पूर्णागिरि धाम की यात्रा पर रोक लगा दी है। इससे सौ से अधिक श्रद्धालु धाम की धर्मशालाओं में रुकने पर मजबूर हुए हैं। टनकपुर के एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि बाटनागाड़ के 400 मीटर हिस्से में वाहनों के निकलने में हो रही दिक्कत को देखते हुए पूर्णागिरि धाम की यात्रा पर रोक लगाई गई है। रविवार को मौसम को देखते हुए आगे का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहाघाट डिपो की 16 रोडवेज बसें रास्ते में फंसी
चंपावत/लोहाघाट। बारिश की वजह से रोडवेज को तीन लाख रुपये के राजस्व का झटका लगा है। शुक्रवार को मैदान भेजी गई एक भी बस शनिवार को पहाड़ की ओर नहीं आ सकी। सहायक मंडलीय प्रबंधक नरेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि लोहाघाट डिपो की दिल्ली, देहरादून, बरेली, गुरुग्राम, काशीपुर, नैनीताल, हल्द्वानी रूटों पर गई 16 बसें रास्ते में फंसी हैं। इस कारण शनिवार को बस स्टेशन में सन्नाटा रहा।

चंपावत जिले में हुई बारिश
चंपावत 34 मिलीमीटर
लोहाघाट 18 मिलीमीटर
पाटी 22 मिलीमीटर
बनबसा 54 मिलीमीटर
चंपावत जिले में बंद 10 आंतरिक सड़कें
ककरालीगेट-ठुलीगाड़, मौराड़ी-शानी मंदिर, मूलाकोट-कांडे-भूमियां, पटनगांव-कजीना-पुनौली, बसेड़ी-किमतोली-दिगालीचौड़, सिप्टी-अमकड़िया, धौन-सल्ली, रौसाल-डुंगराबोहरा-चकसिलकोट, सल्ला-बाराकोट और ललुवापानी-बनलेख सड़क।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed