{"_id":"620fbca5264a51171a20e041","slug":"revenyu-camp-of-upcl-in-champawat-tanakpur-news-hld454078654","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीसीएल ने शुरू किया वसूली अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीसीएल ने शुरू किया वसूली अभियान
विज्ञापन
Revenyu Camp of UPCL in Champawat
बनबसा/चंपावत। वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक बकाया वसूली का लक्ष्य पूरा करने के लिए ऊर्जा निगम (यूपीसीएल) ने विशेष अभियान चलाया है। इसके तहत शुक्रवार को क्षेत्र में 1.80 लाख रुपये की वसूली की गई जबकि भुगतान न करने पर आठ कनेक्शन काटे गए हैं।
यूपीसीएल के बनबसा सबस्टेशन प्रभारी जेई प्रवेंद्र सिंह ने बताया कि यूपीसीएल के निर्देश पर बिजली उपभोग की बकाया राशि का भुगतान शुरू हो गया है। भुगतान न करने वालों के कनेक्शन काटने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अनुपालन में दो साल से बकाया राशि का भुगतान न करने वाले चार लोगों के कनेक्शन शुक्रवार को काटे गए हैं। उन्होंने बताया कि बकाया बिलों का भुगतान करने पर ब्याज पर माफी मिल रही है, जिसका लाभ उपभोक्ता उठा सकते हैं। जेई ने बताया कि बिलों के भुगतान के लिए नैनीताल बैंक के पास बिष्ट मार्केट में अस्थायी कार्यालय खोला गया है, जिसमें दोपहर दो बजे बाद बिलों का भुगतान जमा किया जाएगा।
शंका समाधान के लिए जेई प्रवेंद्र सिंह के मोबाइल नंबर 9027421316, प्रमोद रावत 9760486320 एवं जनक चंद 9897714120 पर संपर्क किया जा सकता है। वहीं चंपावत के एसडीओ विकास भारती ने बताया कि चंपावत नगर क्षेत्र में बीते दो साल से बिल जमा न करने वाले चार लोगों के संयोजन काटे गए। इन उपभोक्ताओं पर 20 हजार रुपये से अधिक का बिल बकाया है। निगम ने अभियान चलाकर 80 हजार रुपये की वसूली भी की।