फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Retired bank employee opened fire on uncle over land dispute

Champawat News: जमीन के विवाद में सेवानिवृत्त बैंककर्मी ने चाचा पर चलाई गोली

Tue, 04 Feb 2025 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 04 Feb 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Retired bank employee opened fire on uncle over land dispute
चंपावत। जिला मुख्यालय के भैरवा तिराहे के पास जमीन का विवाद में इतना बढ़ गया कि सेवानिवृत्त बैंककर्मी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से चाचा पर फायर झोंक दिया। चाचा की बाई जांघ में गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज कर उन्हें हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

कोतवाल पीएस नेगी ने बताया कि भैरवा निवासी महेंद्र सिंह तड़ागी (67) और दिनेश सिंह तड़ागी के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। मंगलवार दोपहर जमीन को लेकर दोनों के बीच फिर से विवाद हो गया। इसके बाद महेंद्र सिंह तड़ागी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से चाचा दिनेश सिंह तड़ागी पर गोली चला दी। गोली दिनेश की जांघ में लगी। इससे वह लहूलुहान हो गए। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। यहां सर्जन डॉ. लता ने उनका प्राथमिक उपचार किया। बाद में उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सीओ वंदना वर्मा ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। कोतवाल पीएस नेगी ने बताया कि घायल की पत्नी किरन तड़ागी ने आरोपी महेंद्र सिंह तड़ागी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अजय गणपति ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे घटना के बाद ही हिरासत में ले लिया गया था। उससे पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच एसआई ललित पांडेय कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस को घटना में प्रयुक्त रिवॉल्वर नहीं मिली है।
बताया जा रहा है कि पूर्व में भी दोनों के बीच विवाद हो चुका है। तब हवाई फायर की गई थी। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी का लाइसेंस पूर्व में निरस्त कर दिया गया होता तो आज यह नौबत नहीं आती।


फॉरेंसिक टीम ने लिया जायजा
चंपावत। देर शाम फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लेकर सबूत एकत्र किए। लोगों से भी पूछताछ की गई। इस दौरान फॉरेंसिंक, एलआईयू, पुलिस टीम के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed